Headlines

सरकार ने इंडिगो की उड़ानों में 5% कटौती की:स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को मिलेंगे, 10 बड़े एयरपोर्ट पर IAS भेजे; आज 180 फ्लाइट्स कैंसिल

सरकार ने इंडिगो की उड़ानों में 5% कटौती की:स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को मिलेंगे, 10 बड़े एयरपोर्ट पर IAS भेजे; आज 180 फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली46 मिनट पहले
पिछले 7 दिन में इंडिगाे की 4500 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में लगातार 8 दिन से चल रहे संकट के बीच सरकार ने इंडिगो पर भी सख्त एक्शन लिया है। सोमवार को सिविल एविएशन मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग के दौरान एयरलाइन की 5% फ्लाइट्स में कटौती का निर्देश जारी किया गया।

यह कटौती हाई-डिमांड, हाई-फ्रीक्वेंसी रूट पर फ्लाइट में गई है। इसका असर इंडिगो की रोजाना ऑपरेट होने वाली 2300 फ्लाइट्स पर पड़ेगा। यानी लगभग 115 फ्लाइट्स घट जाएंगी। इसके अलावा इंडिगो को बुधवार शाम 5 बजे तक DGCA को एक बदला हुआ शेड्यूल जमा करने का भी निर्देश दिया गया है।

इधर केंद्र ने मौजूदा हालात की जांच के लिए 10 बडे एयरपोर्ट पर सीनियर अफसरों को तैनात किया है। ये लोग पता लगाएंगे कि यात्रियों को कौन-कौन सी परेशानी आ रही है। ये अफसर डिप्टी सेक्रेटरी, डायरेक्टर और जॉइंट सेक्रेटरी लेवल के हैं। 10 बड़े एयरपोर्ट में मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, गुवाहाटी, गोवा और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं।

वहीं, इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा कि इंडिगो फिर से पटरी पर आ गया है, और हमारा ऑपरेशन स्टेबल है। लाखों कस्टमर्स को उनका पूरा रिफंड मिल गया है, और हम रोज़ाना ऐसा कर रहे हैं। हम अपने नेटवर्क में सभी 138 जगहों पर वापस आ गए हैं और सरकार के साथ कोऑपरेट कर रहे हैं।

उधर, इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है। सुबह10.30 बजे तक बेंगलुरु और हैदराबाद से 180+ फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं।

अपडेट्स

02:20 PM9 दिसम्बर 2025

इंडिगो ने अगरतला से पांच फ्लाइट्स कैंसिल कीं

इंडिगो ने मंगलवार को अगरतला से पांच शेड्यूल्ड फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं। एयरपोर्ट डायरेक्टर केएम नेहरा ने बताया, “इंडिगो ने आज अगरतला से पांच फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं। बाकी छह फ्लाइट्स शेड्यूल के हिसाब से ऑपरेट की जा रही हैं।”

01:49 PM9 दिसम्बर 2025

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी का इंडिगो को नोटिस, 9000 करोड़ जुर्माने की मांग

छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने इंडिगो को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में मांग की गई है कि पीड़ित यात्रियों को इंडिगो टिकट कीमत का 10 गुना मुआवजा दे। इस पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री को भी शिकायत भेजी गई है, जिसमें इंडिगो पर 9000 करोड़ (करीब एक बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाने की मांग की गई है।

01:46 PM9 दिसम्बर 2025

इंदौर-ग्वालियर में आज इंडिगो की 15 फ्लाइट कैंसिल

मध्य प्रदेश में इंडिगो की उड़ानों के कैंसिल होने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। ग्वालियर से इंडिगो की दो उड़ानें रद्द कर दी गईं- बॉम्बे से ग्वालियर और ग्वालियर से बॉम्बे की उड़ानें कैंसिल हैं।

इंदौर एयरपोर्ट पर आज आने और जाने वाली 13 फ्लाइटें रद्द रहेंगी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों की तुलना में यह संख्या कम है

12:49 PM9 दिसम्बर 2025

कैप्टन आनंद बोले- एयरपोर्ट पर जानबूझकर बिगाड़े हालात

इंडिगो की लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी के पीछे जो वजह अब तक ‘क्रू शॉर्टेज’ बताई जा रही थी, वह शायद पूरी कहानी नहीं है। जब इस मामले की हकीकत जानने के लिए हमने उप मुख्य उड़ान प्रशिक्षक कैप्टन आनंद चौरसिया से बात की, तो तस्वीर बिल्कुल अलग सामने आई।

कैप्टन चौरसिया के अनुसार, पायलट मौजूद थे…लेकिन कंपनी ने उन्हें रोस्टर भेजा ही नहीं। रोस्टर पहुंचे बिना कोई पायलट ड्यूटी पर कैसे जाएगा? बिना शेड्यूल के कोई एयरपोर्ट कैसे पहुंचे?

12:18 PM9 दिसम्बर 2025

एविशन मिनिस्टर बोले- इंडिगो की जवाबदारी तय की जाएगी

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में कहा कि इंडिगो की जवाबदारी तय की जाएगी। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए नियम बनाएंगे। इंडिगो फौरन रिफंड देने को कहा गया है। इंडिगो की फ्लाइट्स में कटौती की गई है। यह स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को दिया गया है।

12:08 PM9 दिसम्बर 2025

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट कैंसिल

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह 5:00 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट और सुबह 5:45 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को अचानक रद्द कर दिया गया। फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी एयरलाइन की तरफ से देर रात और कुछ यात्रियों को सुबह एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दी गई, जिससे कई लोग परेशान नजर आए।

12:06 PM9 दिसम्बर 2025

एयरलाइन का दावा- रोजाना 2 लाख कस्टमर्स की मदद कर रहे

इंडिगो के मुताबिक, हर दिन लगभग दो लाख कस्टमर्स को अलग-अलग कम्युनिकेशन चैनल्स के जरिए मदद दी जा रही है। एयरलाइन ने पैसेंजर्स से एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक करने और उसकी वेबसाइट या कस्टमर केयर चैनल्स के जरिए रिफंड सपोर्ट के लिए संपर्क करने की अपील की है।

एयरलाइन ने यह भी कहा कि 15 दिसंबर, 2025 तक कैंसिल हुई फ्लाइट्स के लिए 827 करोड़ रुपए का रिफंड पहले ही प्रोसेस किया जा चुका है। इंडिगो ने आगे कहा कि 1 से 7 दिसंबर के बीच, उसने फंसे हुए कस्टमर्स के लिए 9,500 से ज्यादा होटल रूम और लगभग 10,000 कैब और बसें उपलब्ध कराईं।

4,500 से ज्यादा बैग पहले ही वापस कर दिए गए हैं, और बाकी के अगले 36 घंटों में उनके मालिकों तक पहुंचने की उम्मीद है।

11:36 AM9 दिसम्बर 2025

इंडिगो बोला- नेटवर्क रीस्टोर, 91% ऑपरेशन स्टेबल

इंडिगो ने सोमवार को कहा कि वह अपने नेटवर्क पर 1800 से ज्यादा फ्लाइट्स चला रहा है, और अपने सभी स्टेशनों को फिर से कनेक्ट कर रहा है। एयरलाइन ने कहा कि उसका ऑपरेशन 91 परसेंट ऑन-टाइम परफॉर्मेंस के साथ स्टेबल हो गया है।

11:25 AM9 दिसम्बर 2025

PM बोले- नियम सिस्टम सुधारें, जनता को परेशान न करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि किसी भी बेगुनाह भारतीय को किसी भी कानून या नियम की वजह से परेशानी का सामना नहीं करना चाहिए, और ऐसे उपाय हमेशा आम लोगों की सुविधा के लिए होने चाहिए।

मोदी ने यह भी कहा कि सुधार सिर्फ इकॉनमी में ही नहीं, बल्कि समाज के सभी पहलुओं में लाए जाने चाहिए।

11:15 AM9 दिसम्बर 2025

सरकार का निर्देश- उड़ानों में 5% की कटौती करें; इससे 115 फ्लाइट घटेंगी

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो की उड़ानों में 5% की कटौती का फैसला किया है।राहुल भाटिया के कंट्रोल वाली यह एयरलाइन हर दिन करीब 90 डोमेस्टिक डेस्टिनेशन और 40 से ज्यादा विदेशी डेस्टिनेशन 2,200 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। ऐसे में 5% कटौती का मतलब है कि 115 दैनिक उड़ानें कम होंगी।

सूत्रों के मुताबिक DGCA ने एयरलाइन को इसका औपचारिक सूचना भेज दी है। जिन रूटों पर कटौती होगी, वहां कनेक्टिविटी पर कम असर पड़े, इसके लिए DGCA और इंडिगो मिलकर प्लानिंग कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में यह कटौती बढ़ भी सकती है। DGCA एयरलाइन की वास्तविक क्षमता और रोजाना उड़ाई जा सकने वाली फ्लाइट संख्या देखकर अतिरिक्त कटौती का फैसला करेगा।

11:05 AM9 दिसम्बर 2025

इंडिगो का शेयर 8 दिन में 18% गिरा

इंडिगो का शेयर मंगलवार को 0.36% गिरकर 4,906 रुपए पर आ गया है। देशभर में इंडिगो क्राइसिस की वजह से कंपनी का शेयर बीते 8 दिन में 18% गिरा है। इस पूरे घटनाक्रम से ठीक पहले 1 दिसंबर को कंपनी का शेयर 5794 रुपए पर बंद हुआ था।

11:02 AM9 दिसम्बर 2025

हैदराबाद से इंडिगो की 58 फ्लाइट कैंसिल

इंडिगो हैदराबाद आने-जाने वाली 58 फ्लाइट्स ऑपरेट नहीं कर रही है। इनमें से 14 आने वाली और 44 जाने वाली हैं।

11:00 AM9 दिसम्बर 2025

बेंगलुरु से इंडिगो की 121 फ्लाइट कैंसिल

इंडिगो ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कैंसिलेशन की संख्या 121 थी, जिनमें से 58 आने वाली और 63 जाने वाली थीं।

10:46 AM9 दिसम्बर 2025

DGCA इंडिगो के CEO-COO को समन भेज सकता है

इंडिगो मामले में जांच के लिए बना DGCA का पैनल बुधवार को CEO पीटर्स एल्बर्स और COO इसिड्रे पोरक्वेरस को बुला सकता है। ये जांच का हिस्सा हैं। 5 दिसंबर को बने 4 सदस्यीय पैनल को ऑपरेशनल रुकावटों की असली वजहों का पता लगाने का काम सौंपा गया है।

15 दिन में आएगी जांच रिपोर्ट

सिविल एविएशन सेक्रेटरी समीर कुमार सिन्हा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ANI से कहा कि सरकार इंडिगो के ऑपरेशनल संकट और फ्लाइट कैंसिलेशन पर जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट मिलने पर कारणों की समीक्षा कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच अगले 15 दिनों में पूरी हो जाएगी।

10:44 AM9 दिसम्बर 2025

इंडिगो ने DGCA को जवाब में कहा- असल वजह पता नहीं

इंडिगो ने DGCA को बताया कि फिलहाल ऑपरेशनल दिक्कतों के सही कारण पता लगाना संभव नहीं है। DGCA के मैनुअल में SCN का जवाब देने के लिए 15 दिन मिलते हैं, इसलिए पूरा रूट कॉज एनालिसिस (RCA) करने के लिए और समय चाहिए।

एयरलाइन के अनुसार समस्या दिसंबर की शुरुआत में शुरू हुई, जब ऑन-टाइम परफॉर्मेंस और क्रू उपलब्धता प्रभावित हुई। इसे ठीक करने के लिए 5 दिसंबर को सिस्टम रीबूट किया गया।

कंपनी ने कहा कि नेटवर्क 100% बहाल हो गया है और 91% फ्लाइट्स ऑन-टाइम हैं, जो रविवार से 75% ज्यादा है। एयरलाइन ने बताया कि वह अब तक 827 करोड़ रुपए रिफंड कर चुकी है और बाकी रिफंड 15 दिसंबर 2025 तक प्रोसेस होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024