Headlines

मोदी बोले- लोगों से 30-40 पेज के फॉर्म न भरवाएं:मंत्रियों से कहा- फालतू पेपरवर्क खत्म करें; नियम-कानून जिंदगी आसान बनाने के लिए हों

संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में मंगलवार को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक हुई। बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जीत पर प्रधानमंत्री का माला पहनाकर सम्मान किया गया।

पीएम ने बैठक में कहा, ‘मैं फालतू पेपरवर्क और 30-40 पेज के फॉर्म का कल्चर खत्म करना चाहता हूं। हमें नागरिकों के दरवाजे पर सर्विस देनी होगी, बार-बार डेटा जमा करने की जरूरत को खत्म करना होगा।’

पीएम ने इंडिगो संकट पर कहा- लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए, उन्हें असुविधा नहीं होनी चाहिए। नियम और कानून अच्छे हैं, लेकिन सिस्टम को ठीक करने के लिए लोगों को परेशान करना सही नहीं है।

बैठक में पीएम ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार जीत के शिल्पकार हैं।

कार्यक्रम की 2 तस्वीरें…

पीएम मोदी को माला पहनाते हुए NDA संसदीय दल के नेता।
बैठक में रक्षा राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।

पीएम के संबोधन की अहम बातें…

  • सरकार ने सेल्फ-सर्टिफिकेशन की इजाजत देकर नागरिकों पर भरोसा किया। इस बात पर जोर दिया कि यह भरोसा बिना किसी गलत इस्तेमाल के 10 साल से कामयाबी से काम कर रहा है। ईज ऑफ लाइफ और ईफ ऑफ डूइंग बिजनेस दोनों ही मोदी सरकार की प्राथमिकता है।
  • देश अब पूरी तरह से ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ फेझ में है, जहां सुधार तेजी से और साफ इरादे से हो रहे हैं।सरकार के सुधार पूरी तरह से नागरिक-केंद्रित हैं, न कि सिर्फ आर्थिक या रेवेन्यू-केंद्रित। इसका लक्ष्य लोगों की रोजमर्रा की मुश्किलों को दूर करना है ताकि वे अपनी पूरी क्षमता तक बढ़ सकें।

11 दिसंबर को NDA सांसदों का डिनर

पीएम मोदी 11 दिसंबर को NDA के सभी सांसदों के लिए विशेष रात्रिभोज का आयोजन करने वाले हैं। इसका उद्देश्य सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल, समन्वय और संसद सत्र के दौरान साझा रणनीति तैयार करना बताया जा रहा है। इस डिनर में सरकार के विधायी एजेंडे, सेशन की प्राथमिकताओं और पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024