राहुल ने कहा- RSS सभी संस्थाओं पर कंट्रोल चाहता है:चुनाव आयुक्त को मोदी- शाह चुनना चाहते हैं, नियुक्ति प्रक्रिया से CJI हटाए गए
राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधार (SIR) पर कहा कि RSS और BJP देश की संस्थाओं पर कब्जा कर रही है। इनमें चुनाव आयोग, ईडी, ED, सीबीआई, आईबी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट शामिल हैं। इससे साफ है कि बीजेपी चुनाव आयोग को डायरेक्ट कर रही है। इससे लोकतंत्र को नुकसान हो रहा है।
राहुल ने 3 मांग की, कहा- EVM देखने दी जाए
1. मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट सभी राजनीतिक दलों को चुनाव से एक महीने पहले दी जानी चाहिए। 2. CCTV फुटेज डिस्ट्रॉय करने का नियम भी बदला जाना चाहिए। 3. हमें ईवीएम देखने के लिए दी जाए। वोट चोरी एंटी नेशनल काम है। हम महान लोकतंत्र हैं। सरकार चुनाव सुधार नहीं चाहती. राहुल ने 3 सवाल पूछे, कहा- बीजेपी चुनाव आयोग को डायरेक्ट कर रही 1. चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से CJI को क्यों हटाया गया। 2. दिसंबर 2023 में कानून बदला कि चुनाव आयोग को दंडित नहीं किया जा सकता। ऐसा क्यों किया। 3. चुनाव के 45 दिन बाद CCTV फुटेज क्यों डिलीट किए गए।
SIR के मुद्दे पर विपक्ष के अन्य सांसद क्यो बोले…
सपा चीफ अखिलेश यादव: सरकार और चुनाव आयोग मिलकर SIR के बहाने अंदर ही अंदर NRC वाला काम कर रहे हैं। यूपी के सीएम कह रहे हैं कि हम डिटेंशन सेंटर बना रहे हैं। जो ये खुलकर नहीं कर सकते हैं वो SIR के बहाने कर रहे हैं।
TMC सांसद कल्याण बनर्जी: SIR वोट डिलीट करने का टूल बनकर रह गया है। चुनाव आयोग किसी व्यक्ति की नागरिकता तय करने की अथॉरिटी नहीं है। चुनाव आयोग कह रहा है कि पांच लाख वोटर डिलीट, छह लाख वोटर डिलीट और बीजेपी जश्न मना रही है।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी: देश के 12 राज्यों में किया जा रहा SIR गैरकानूनी है। संविधान में पूरे राज्य में एक साथ SIR को लेकर कोई कानून नहीं है, इसे तत्काल रोकें। देश में चुनावों से पहले डायरेक्ट केस ट्रांसफर करने पर रोक लगनी चाहिए, चुनाव EVM की जगह बैलट पैपर से कराए जाने चाहिए।
विपक्ष के विरोध के बाद SIR पर चर्चा तय की गई थी
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरूआत से ही विपक्ष SIR और वोट चोरी पर चर्चा की मांग कर रहा है। सत्र के पहले और दूसरे दिन यानी 1-2 दिसंबर को विपक्ष ने चर्चा कराने को लेकर हंगामा किया था।
इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 2 दिसंबर को सरकार और विपक्ष के नेताओं को मुलाकात के लिए बुलाया था। जहां सरकार और विपक्ष ने 9 दिसंबर को लोकसभा में 10 घंटे चर्चा को लेकर सहमति जताई थी।
लोकसभा की कार्रवाई से जुड़ी पल-पल की अपडेट से जुड़ी अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
निशिकांत बोले- कांग्रेस देश में EVM लेकर आई
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा-
- 1980 में कांग्रेस ने कांग्रेस ही देश में EVM लेकर आई थी।
- 1987 में पायलट प्रोजेक्ट के नाते राजीव गांधी लेकर आए थे।
- 1991 में राव की सरकार में तय हुआ कि EVM आएगा।
- 1961, 1970 की सिलेक्ट कमेटी के अध्यक्ष कांग्रेस के ही थे। इन दोनों रिपोर्ट में कहा गया कि SIR की आवश्यता है। 1961 में कहा गया कि EVM से चुनाव होने चाहिए।
निशिकांत बोले- कांग्रेस लड़खड़ाती नजर आ रही
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- राहुल गांधी के भाषण से कांग्रेस लड़खड़ाती नजर आ रही है। 1976 में स्वर्ण सिंह की कमेटी बनी। संविधान में 121 बार राष्ट्रपति का जिक्र है। एक संशोधन के माध्यम से कांग्रेस ने राष्ट्रपति के अधिकार को खत्म कर दिए। प्रेस की पूरी स्वतंत्रता खत्म हुई। UPSC जैसी संस्था का कांग्रेस का कार्यकर्ता बटुक सिंह 10 साल तक चैयरमेन रहा। देश के पहले चुनाव कमिश्नर सुकुमार सेन जब रिटायर हुए तो उन्हें सूडान का राज्यपाल बनाया गया। कांग्रेस आज किस इमानदारी और चुनाव आयोग की बात कर रही है। अश्विनी कुमार को सीधे सीबीआई का डायरेक्टर बनाया गया। एमके नारायण को कांग्रेस ने सालों तक ढोया।
राहुल ने कहा- बीजेपी लोकतंत्र को डैमेज कर रही
राहुल ने कहा- ‘सीजेआई को सीईसी की नियुक्ति प्रक्रिया से हटाया गया। मैं बैठा था, एक तरफ पीएम मोदी और अमित शाह बैठे थे और दूसरी तरफ मैं। किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया। दिसंबर 2023 में नियम बदल यह प्रावधान किया कि किसी भी चुनाव आयुक्त को दंडित नहीं किया जा सकता। यह 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले किया गया। सीसीटीवी और डेटा को लेकर नियम बदले गए। सत्ता के साथ चुनाव आयोग का तालमेल है। यह डेटा का सवाल नहीं, चुनाव का सवाल है। मेरे पास इसके सबूत हैं। बीजेपी लोकतंत्र को डैमेज करने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है।’
राहुल ने 3 सवाल पूछे, कहा- चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से CJI को क्यों हटाया
राहुल ने कहा, मैं 3 सवाल पूछता हूं, इससे साफ है कि बीजेपी चुनाव आयोग को डायरेक्ट कर रहा है , जिससे देश का चुनाव प्रभावित हो रहा है।
1. चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से CJI को क्यों हटाया। 2. 2023 दिसंबर में मौजूदा सरकार ने कानून बदला। CEC को कंट्रोल क्यों किया जा रहा है। 3. चुनाव के 45 दिन बाद सीसीटीवी फुटेज क्यों डिलीट किए जाएंगे।
स्पीकर ने राहुल से कहा कि आप चुनाव सुधार पर ही बोलिए
राहुल गांधी ने कहा कि देश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति RSS के हैं। इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया।
स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी से कहा कि आप चुनाव सुधार पर ही बोलिए, किसी संगठन का नाम मत लीजिए।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम सभी लोग नेता प्रतिपक्ष को सुनने के लिए ही बैठे हैं। अगर वह विषय पर ही नहीं बोलेंगे, तो क्यों समय खराब कर रहे हैं सबका।
राहुल गांधी ने कहा, देश भी फेबरिक है, जो 1.4 बिलियन लोगों से बना
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, खादी भारत के लोगों के एक्सप्रेशन का हिस्सा है। आज मैंने खादी पहना है। बनारसी-कांजीवरम साड़ी, हिमाचली टोपी और भी दूसरे कपड़े। ये भारत के लोगों को दर्शाते हैं। ये उनके ट्रेडीशन को दर्शाते हैं। ये फेबरिक बहुत सुंदर हैं। लेकिन अब गहराई से देखते हैं तो पाते हैं कि हर एक फेबरिक में हजारों थ्रेड हैं। ऐसा नहीं है ये एक थ्रेड दूसरे से ज्यादा बड़ा है। ये सभी एक साथ हैं। इसी तरह हमारा देश भी फेबरिक है, जो 1.4 बिलियन लोगों से बना है। जो वोट से एक साथ है। हर बार हम देखते हैं, लोकसभा-राज्यसभा, देश के पंचायत-विधानसभा हम देखते हैं, अगर वोट नहीं होगा तो ये सब भी नहीं होंगे।
राहुल गांधी ने चुनाव सुधार पर स्पीच देनी शुरू की
राहुल गांधी ने चुनाव सुधार पर स्पीच देनी शुरू की।
टीडीपी नेता बोले- कांग्रेस तेलंगाना जीती, किसी ने वोट चोरी की बात नहीं की
लोकसभा में टीडीपी के फ्लोर लीडर लवू श्रीकृष्ण देवरायलू ने कहा कि कांग्रेस जब तेलंगाना में जीती, किसी ने वोट चोरी की बात नहीं की। कांग्रेस जब कर्नाटक में जीती, तब किसी ने ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए। यह सवाल तब उठे, जब कांग्रेस को हरियाणा और महाराष्ट्र में बड़ी हार मिली।
सुप्रिया सुले बोलीं- महाराष्ट्र में चुनाव के दौरान गड़बड़ियां की गई
महाराष्ट्र के चुनावों को लेकर शिवसेना (UBT) के सांसद अनिल देसाई और NCP (SP) की सांसद सुप्रिया सुले ने संसद में कई सवाल उठाए।
अनिल देसाई ने कहा कि एंटी-डिफेक्शन कानून कमजोर हो गया है और इसका असर चुनावी प्रक्रिया पर दिख रहा है।
सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव के दौरान कई गड़बड़ियां, हिंसा और भ्रष्टाचार देखने को मिला। उन्होंने चुनाव आयोग से इन विषयों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की।
ललन सिंह बोले- बैलट पेपर के समय बूथ लूटा जाता था
जेडीयू नेता ललन सिंह ने कहा कि पहले बेलट पेपर के समय बूथ लूटना एक आम हथकंडा था, जिसे चुनाव आयोग ने खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि हम चुनाव आयोग को प्रभावित नहीं करते, न ही मोदी सरकार किसी संवैधानिक संस्था पर दबाव डालती है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आपके समय में एक चुनाव आयुक्त का कार्यकाल खत्म हुआ तो वे राज्यसभा भेज दिए गए और मंत्री भी बन गए।
ललन सिंह ने SIR प्रक्रिया का समर्थन किया और कहा कि अगर नागरिकता का प्रमाण पत्र मांगना जरूरी है, तो इसमें डर कैसी बात है? “हमने भी फॉर्म भरा है,” उन्होंने कहा। उन्होंने बताया कि बिहार के दो जिलों में 5 लाख लोगों ने नागरिकता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया, और पूछा—ये लोग कौन थे?
टीएमसी सांसद बोले- बीजेपी बंगाली हेटर है
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा- बीजेपी बंगाली हेटर है। यही वजह है कि विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ी गई, प्रधानमंत्री बंकिम दा बोल रहे। जब बंकिम चंद्र चटर्जी का जन्म हुआ था, मोदी जी से तीन जेनरेशन पहले, उनको भी वह दादा बोल देते हैं। कभी सरदार पटेल को दादा बोला क्या। कल्याण बनर्जी ने कहा कि मतुआ कम्युनिटी के लोगों ने भूख हड़ताल की, जिस कम्युनिटी से एक केंद्रीय मंत्री है।
कल्याण बनर्जी बोले- PM को बिहार में एक भी घुसपैठिया नहीं मिला
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा- बिहार में तो आप लोगों ने बहुत कुछ बोला था। मोदी जाकर बोले कि हमलोग घुसपैठिए निकालने के लिए एसआईआर किया है। एक घुसपैठिया नहीं मिला। यदि विदेशी आ रहे हैं, तो आप अपने कर्तव्य निभाने में फेल हैं। यह गृह मंत्री और प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि मिजोरम में आपने क्या किया। आपने किया कि जो बाहर से आ रहे हैं, उसकी एंट्री करो। क्या वह अमित शाह और नरेंद्र मोदी का फेवरेट चाइल्ड है। रोहिंग्या बोल के सब बंगालियों को निकाल रहे हैं।
टीएमसी सांसद बोले- SIR वोट डिलीट करने का टूल बनकर रह गया
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि एसआईआर वोट डिलीट करने का टूल बनकर रह गया है। चुनाव आयोग कह रहा है कि पांच लाख वोटर डिलीट, छह लाख वोटर डिलीट… और बीजेपी जश्न मना रही है।
कल्याण बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग किसी व्यक्ति की नागरिकता तय करने की अथॉरिटी नहीं है।
अखिलेश ने कहा- मृतक BLO के परिवार को एक करोड़ दें
अखिलेश ने कहा- एसआईआर जो यूपी में चल रही है। अभी तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। 9 की सूची मेरे पास है। यूपी में बीएलओ को बहुत कम ट्रेनिंग मिली है। बीएलओ के साथ उनका परिवार लगा हुआ है। महिला फॉर्म नहीं भर सकतीं। परिवार के लोग मिलकर फॉर्म भर रहे हैं। पार्टी की तरफ से दो लाख की मदद की है। एक करोड़ की मदद और सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।
अखिलेश बोले- जहां भी उप चुनाव में भाजपा जीती है, वहां 2027 में जीत कर दिखा देना
अखिलेश ने कहा- रिफॉर्म की बात आई है। पहला सवाल यही है कि इसका मतलब क्या है। जो मूल रूप में होता है तो फॉर्म कहलाता है। जब मूल रूप खो देता है तो रिफॉर्म की जरूरत पड़ती है। हमारी चुनावी प्रक्रिया खराब कैसे हुई। बाहरी लोगों ने उसे खराब किया या अंदर के लोगों ने खराब किया या स्वार्थ के लिए खराब किया गया। क्योंकि जिस तरीके की शिकायत की गई थी उप-चुनाव में एक भी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा- फर्रुखाबाद लोकसभा का चुनाव मैंने करीब से देखा। पुलिस ने पूरे दिन लाठी चलाई। लाइट आती थी, जाती थी। वहां रिजल्ट बदला गया। हम आयोग के सामने खड़े रह गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जितने भी उप चुनाव हुए, वहां वोट चोरी नहीं हुई, वहां वोट डकैती हुई। चुनौती दी कि जहां भी उप चुनाव में भाजपा जीती है वहां 2027 में जीत कर दिखा देना। मैं दावे से कह रहा हूं कि एक भी सीट वो नहीं जीतेगी।
अखिलेश बोले- कांग्रेस के सुझाव से सहमत, बेलट पेपर से चुनाव हो
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- मैं कहता हूं कि चुनाव सुधार तभी संभव हैं जब चुनाव आयोग निष्पक्ष हो। मैं कांग्रेस के सुझावों का समर्थन करता हूं। इसमें चुनाव आयोग बनने की प्रक्रिया को बदलना और वोट देने के लिए फिर से बेलट पेपर लाना शामिल है। अगर जर्मनी और अमेरिका जैसे विकसित देश अब भी बेलट पर वोट डालते हैं, तो हम EVMs क्यों इस्तेमाल कर रहे हैं, मैं यही पूछता हूँ।
मैं कहता हूं, यह वोट चोरी नहीं, वोट डकैती है। अगर चुनाव निष्पक्ष होंगे, तो विपक्ष एक भी सीट नहीं जीत पाएगा।
अखिलेश ने कहा- जिस अयोध्या को मुद्दा बनाया, वहां अवधेश प्रसाद जीत कर आए
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- नए लोग जो इधर से उधर खिसक गए हैं। उनकी टिप्पणी पर अखिलेश बोले कि ये अनपढ़ हैं। ये कोई बात समझते नहीं है। ये पढ़े-लिखे नहीं हैं। अखिलेश ने कहा कि हमने सारे सबूत दिए थे। वीडियो व फोटो दिए थे। चुनाव जीते जाते हैं और चुनाव हारे जाते हैं। एक समय था जब हम कांग्रेस से लड़ रहे थे। आज समय ये है कि हम आपसे लड़ रहे हैं। एक समय था हमारे 5 सांसद थे। आज हम सबसे अधिक सांसद जीत कर यूपी से आए हैं। जिसे आपने मुद्दा बनाया, उस अयोध्या से अवधेश प्रसाद जीत कर आए हैं।
अखिलेश यादव बोले- चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं
सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा- रामपुर का लोकसभा उप-चुनाव हुआ तो हमने देखा कि भाजपा के सीएम और पूरी पार्टी ने ये तय किया था कि सपा नहीं जितेगी। ये आशंका हम लोगों को थी। चुनाव में धांधली की जाएगी। चुनाव हुआ तो यही हुआ। वोटिंग के दिन पुलिस और प्रशासन लगा था कि कोई भी वोटर घर से न निकले। उन्होंने कहा- रामपुर का उप-चुनाव हमने ऐसा देखा कि पूरा पुलिस प्रशासन और भाजपा की सरकार इस कोशिश में लगी थी कि कोई वोटर न निकले। पहली बार भाजपा वहां से जीती। हमने हर एक घटना की सूचना चुनाव आयोग को दी। पर आयोग ने एक भी कार्रवाई नहीं की।
भाजपा सांसद बोले- पहली वोट चोरी नेहरू ने की
बीजेपी सांसद संजय जयसवाल ने कहा है कि विपक्ष SIR और वोट चोरी का मुद्दा उठाकर हाल ही में हुए बिहार चुनाव में अपने बड़े नुकसान से ध्यान हटाना चाहता है।
उन्होंने कहा कि भारत में पहली वोट चोरी 1947 में हुई, जब कांग्रेस वर्किंग कमेटी पूरी तरह से सरदार पटेल के साथ थी, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया। उन्होंने 1975 का आपातकाल और 1987 के कश्मीर चुनावों को भी कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के उदाहरण के तौर पर बताया।
मनीष तिवारी ने कहा- हमें बैलेट पेपर पर वापस लौटना चाहिए
मनीष तिवारी ने कहा, ‘हमें बैलेट पेपर पर वापस लौटना चाहिए। EVM को लेकर लोगों में शंका है। या शत प्रतिशत VVPET से काउंटिंग हो। काउंटिंग में 2-3 दिन लगेंगे, लेकिन लोगों का भरोसा तो लौटेगा। कई देश बैलेट पेपर पर लौटे हैं।’
तिवारी ने कहा- चुनाव EVM से मेनुपुलेट हो सकते हैं
मनीष तिवारी ने कहा, मैं सरकार से मांग करता हूं कि हर एक चुनावी क्षेत्र में SIR कराने का कारण संसद में रखें। इस बुनियादी प्रश्न के ऊपर अदालत में भी चर्चा नहीं हुई। EVM को लेकर कहा, लोकतंत्र भरोसे पर चलता है, लोग गर्मी धूप बारिश में खड़े हो तो उन्हें भरोसा होना चाहिए कि वोट सही जगह जा रहा है कि नहीं। लेकिन बहुत लोगों को इस बात की चिंता है कि EVM मेनुपुलेट हो सकते हैं। जब लोगों का लोकतंत्र से भरोसा हटता है तो अराजकता फैलती है। मैने पहले भी पूछा था कि इवीएम का सोर्स कोड किसके पास है, कंपनी के चुनाव आयोग के लेकिन न उस दिन न अब जवाब मिला मुझे। मैं फिर पूछता हूं कि इसका सोर्स कोड या मदरबोर्ड प्रोग्राम किसके पास हैं।
मनीष तिवारी ने कहा- चुनाव आयोग पूरे बिहार, केरल, बंगाल का SIR नहीं कर सकता
मनीष तिवारी ने कहा कि आज मैं खेद के साथ कहता हूं कि देशभर में एसआईआर पर चर्चा है, लेकिन चुनाव आयोग के पास एसआईआर कराने का कोई ओचित्य नहीं है। रिप्रजंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट 1950 में चुनाव आयोग कहती है कि उन्हें अधिकार सेक्शन 21 से मिलता है। जिसमें तीसरा सेक्शन कहता है कि चुनाव आयोग सिर्फ किसी एक चुनावी क्षेत्र का SIR कर सकता है, सभी नहीं। इसका मतलब है कि न संविधान में न कानून में SIR का कोई प्रावधान नहीं है। सिर्फ ये ताकत दी गई है कि कहीं कोई मतदाता सूची नहीं तो सिर्फ उसे ठीक करें। आप पूरे बिहार, केरल बंगाल के लिए SIR नहीं कर सकते। अगर SIR करना चाहते हैं तो जो अगल-अलग विधानसभा में खामियां है, उसे रिकॉर्ड करके कर सकते हैं। मैं सरकार से पूछता हूं वो खामियों की डिटेल कहां हैं। सरकार इसे सदन में रखें और सार्वजनिक करें।
मनीष तिवारी ने कहा- सबसे बड़ा चुनाव सुधार राजीव गांधी ने किया
मनीष तिवारी ने कहा,’लोकतंत्र में दो सबसे बड़े भागीदार हैं। पहला- 98 करोड़ मतदाता और राजनीतिक दल। एक न्यूट्रल अंपायर की जरूरत महसूस हुई और चुनाव आयोग का गठन हुआ। उन्होंने कहा कि इस देश में सबसे बड़ा चुनाव सुधार राजीव गांधी की सरकार ने किया पिछले 78 साल में, जब उन्होंने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मतदान का अधिकार दिया।
मनीष तिवारी ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर आज सवाल उठ रहे हैं। चुनाव सुधार की जो सबसे पहली जरूरत है, वह 2023 में बने कानून में सुधार की है। इसमें दो और सदस्य जोड़े जाने चाहिए। चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की कमेटी में दो लोग सरकार से, दो लोग विपक्ष से रहने चाहिए और एक सीजेआई को रखना चाहिए। ऐसा होगा तो ठीक से खेला होबे।
सिविल एविएशन मिनिस्टर नायडू बोले- इंडिगो को कारण बताओ नोटिस दिया
लोकसभा में सिविल एविएशन मिनिस्टर राममोहन नायडू ने कहा कि इंडिगो को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। पैसेंजर्स को तुरंत रिफंड देने और उनका सामान पहुंचाने को कहा गया है।
सपा सांसद बोले- सरकार चुनाव और झूठ पर चल रही
समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “कई बार ज्यादा चालाकी इंसान के खुद के लिए नुकसानदेह साबित होती है।”
राजीव राय ने बिना नाम लिए कहा कि जिन लोगों को आज देशभक्ति की बातें याद आ रही हैं, वे शायद यह भूल गए हैं कि ब्रिटिश राज के समय क्रांतिकारियों से माफी मांगने का काम कौन कर रहा था। उन्होंने कहा कि आज इन लोगों का “असली चेहरा सामने आ चुका है।”
SP सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का पूरा कामकाज चुनाव के बाद चुनाव और झूठ के बाद झूठ पर टिका है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का संदेश देश को जोड़ने का है, लेकिन सरकार इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है।
अनुराग ठाकुर बोले- एनडीए किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी और एनडीए किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए हमेशा तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 95 से ज्यादा चुनाव हार चुकी है, और 2026 में यह हार का आंकड़ा 100 पार कर जाएगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सुधार करना मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है। चाहे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस हो, ईज ऑफ लिविंग या पुराने ब्रिटिश कानूनों को खत्म करना।
उन्होंने बताया कि बिहार में SIR प्रक्रिया सफल रही और इसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जाना चाहिए।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार चुनाव सुधारों का स्वागत करती है। यह चुनाव आयोग का अधिकार है, और वे इस पर खुली चर्चा के लिए तैयार हैं।
सपा सांसद बोले- आदित्यनाथ देश की एकता के खिलाफ काम कर रहे
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि वंदे मातरम् का संदेश है कि हमारी विविधता में एकता मजबूत हो।
उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसा काम कर रहे हैं जो इस भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यूपी अपनी गंगा-जमुनी तहज़ीब के लिए जाना जाता है, लेकिन सीएम कभी “बांटोगे तो काटोगे” जैसी बातें करते हैं और कभी बुलडोजर की बात करते हैं।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बोले- 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म हो जाएगा
प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म (नक्सलवाद) को 31 मार्च 2026 तक खत्म कर दिया जाएगा। वे सुरक्षा ढांचे से जुड़ी योजनाओं पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस मुद्दे पर सख्त कदम नहीं उठाए, जबकि मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म करना अपनी प्राथमिकता बनाया है।
राय ने बताया कि सरकार ने इसके लिए कई वित्तीय और नीतिगत कदम उठाए हैं। उनके अनुसार, पिछले दस साल में मोदी सरकार के दौरान नक्सली हिंसा के मामलों में बड़ी कमी आई है और प्रभावित जिलों की संख्या भी काफी घट गई है।
कंगना रनौत बोली- संसदीय दल की बैठक में PM ने पार्टी से जुड़ा काम बांटा
एनडीए संसदीय दल की बैठक पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी को मार्गदर्शन दिया और पार्टी से जुड़ा काम बांटा। उन्होंने बताया कि आने वाले बजट सत्र के लिए भी उन्हें जिम्मेदारियां दी गई हैं।
प्रश्नकाल में सांसदों ने किसानों के मुआवजे से जुड़े सवाल पूछे
लोकसभा में प्रश्नकाल की शुरुआत कृषि मंत्री द्वारा बागवानी किसानों के मुआवजे से जुड़े सवालों के जवाब के साथ हुई।
सांसदों ने पूछा कि क्या सरकार बाढ़, सूखा या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल खराब होने पर बागवानी किसानों को मुआवजा देती है। उन्होंने पिछले पाँच साल में दिए गए मुआवजों का राज्यवार विवरण भी मांगा, खासकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दादरा-नगर हवेली के लिए।
केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने आश्वासन दिया कि वे खुद महाराष्ट्र के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं और किसानों को पूरा व सही मुआवजा दिया जाएगा।
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल संसद पहुंचा
