Headlines

इंडिगो फ्लाइट्स, स्थिति सामान्य होने में 2 महीने लग सकते:अमृतसर में आज 11 फ्लाइट कैंसिल, चंडीगढ़ में संकट से निपटने की बनी स्ट्रेटजी

इंडिगो में पिछले 5 दिनों से चल रहे संकट के बीच आज (रविवार) चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक अहम मीटिंग हुई। इसमें पंजाब एविएशन डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी (CHIAL) के वरिष्ठ अधिकारी, CISF और इंडिगो के अफसर मौजूद रहे।

पंजाब सरकार की एविएशन डिपार्टमेंट की सेक्रेटरी सोनाली गिरी ने बताया कि मीटिंग में तय हुआ है कि आप जो भी फ्लाइट कैंसिल की जाएगी, इसकी सूचना 10 घंटे पहले पैसेंजर को फोन पर दी जाएगी। वहीं एयरपोर्ट पर एक स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया जाएगा जहां पर सभी एयरलाइन के दफ्तर रहेंगे जिनमें सभी को उचित जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

इसके अलावा एयरपोर्ट के 5 किलोमीटर के दायरे में जो भी होटल है उनकी सूची माहिया कराई जाएगी ताकि लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े। हालांकि, सोनाली गिरी ने कहा कि इंडिगो जैसे पहले वर्किंग कर रही थी, वैसी स्थिति सामान्य होने में अभी दो महीने लग सकते हैं।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो ने आज भी 3 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी। इसकी जानकारी कई लोगों को एयरपोर्ट पर आकर पता चली। इसमें 6E5261- मुंबई (BOM), 6E146-लखनऊ (LKO) और 6E627-कोलकाता (CCU) जाने वाली उड़ान शामिल हैं।

वहीं, भारत घूमने आया एक नेपाली पर्यटक इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने के कारण 3 दिनों से चंडीगढ़ में फंसा है। रामचंद्र ने बताया कि वो आज सुबह 7 बजे फिर आए थे, लेकिन फ्लाइट आज भी कैंसिल बताई गई है।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद वापस जाते हुए लोग।

स्थिति में सुधार, केवल 18 फ्लाइट्स कैंसिल इंडिगो की फ्लाइटें अभी तक पूरी तरह से चलना शुरू नहीं हुई हैं, लेकिन पहले से स्थिति में सुधार जरूर हुआ है। शुक्रवार को 18 फ्लाइटें कैंसिल हुई थीं। जबकि गुरुवार को 35 उड़ानें प्रभावित हुई थी।

जिन लोगों की फ्लाइट कैंसिल हो रही थीं, वह एयरपोर्ट पहुंचकर परेशानी उठा रहे थे। इसका फायदा टैक्सी व अन्य ऑपरेटर भी उठा रहे थे। लेकिन अब कंपनी की ओर से यात्रियों को अन्य फ्लाइटों में री-शेड्यूल कर भेजना शुरू कर दिया गया है। हालांकि कुछ फ्लाइटें अभी भी शुरू नहीं हुई हैं।

इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जुटी लोगों की भीड़।

ओवर चार्जिंग की नहीं आई कोई शिकायत जैसे ही यह एयरपोर्ट पर इंडिगो के ऑपरेशनल सिस्टम में दिक्कत आई थी। उसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक टास्क फोर्स गठित की। इसमें कंपनी के अलावा सभी विभागों के अधिकारी शामिल थे। वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथारिटी के सीईओ अजय वर्मा ने कहा कि हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ओवर चार्जिंग या किसी तरह की कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई है। कोशिश यही है लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े।

यात्रियों को पहले कैंसिलेशन के मैसेज भेजे CEO अजय वर्मा ने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है। जो फ्लाइटें कैंसिल हुईं, उनके बारे में यात्रियों को पहले ही मैसेज भेज दिए गए थे, इस वजह से उन्हें एयरपोर्ट नहीं आना पड़ा। जो यात्री एयरपोर्ट पर आ गए, उन्हें बैठने से लेकर मेडिकल तक सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं, सोमवार तक स्थिति सुधर जाएगी।

पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024