Headlines

जींद में JJP की प्रदेशस्तरीय रैली:10 एकड़ में मैदान में टेंट, 15 हजार कुर्सियों का रंग बदलवाया; 2 मंच लगाए गए

LIVE

जींद में JJP की प्रदेशस्तरीय रैली:10 एकड़ में मैदान में टेंट, 15 हजार कुर्सियों का रंग बदलवाया; 2 मंच लगाए गए

जींद2 मिनट पहलेलेखक: चेतन सिंह
मंच का संचालन दिग्विजय चौटाला ने संभाला।

हरियाणा के जींद में जननायक जनता पार्टी (JJP) अपने स्थापना दिवस पर आज (7 दिसंबर) को प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन कर रही है। इसके लिए 10 एकड़ में मैदान तैयार किया गया है। इसमें पार्किंग, पंडाल और मंच लगाया गया। वहीं कुर्सियों का रंग भी बदल दिया गया है।

दोपहर करीब डेढ बजे पंडाल में लोगों की संख्या बढ़ गई। इसके साथ ही पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी रैली में पहुंचे। उन्होंने मंच पर पहुंच कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

वहीं, लोगों के बैठने वाली लाल कुर्सियों को ऐन वक्त पर बदलकर इनकी जगह हल्के भूरे रंग की कुर्सियां लगवाई गई हैं, जिससे कुर्सी खाली रह भी जाए तो सीधा नजर न आए। टैंट हाउस मालिक को स्पेशल 15 हजार नई कुर्सियों का ऑर्डर देकर बल्क में कुर्सियां मंगवाई गई। इन कुर्सियों को शनिवार को ही पंडाल में लगा दिया गया।

नेशनल हाईवे- 352 पर जुलाना इंटरनल रोड के बीच रैली स्थल है। इससे आसानी से लोग पहुंचे। रैली में क्षेत्रीय नेताओं के साथ जजपा सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला भी शिरकत करेंगे। वहीं, रणजीत चौटाला के आने पर संशय है।

रैली के PHOTOS…

रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। JJP कार्यकर्ताओं ने उन्हें हरी चुनरी ओढ़ाई।
जींद में जजपा की रैली में लाल कुर्सियों की जगह भूरे रंग की कुर्सियां लगवाई गईं।
रैली में आने वाले लोगों के स्वागत में प्रवेश द्वार पर ही लोक कलाकारों को लगाया गया।

रैली के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

19 मिनट पहले

रैली में हिसार के उकलाना से पहुंची महिलाएं

43 मिनट पहले

रैली में अब भीड़ बढ़ने लगी

47 मिनट पहले

झज्जर से गाड़ियों काफिला रैली के लिए रवाना

झज्जर से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ जेजेपी नेता और कार्यकर्ता जुलाना रैली में शामिल होने के लिए निकले हैं। झज्जर जेजेपी नेताओं ने कहा रैली में आज हजारों की भीड़ के साथ शामिल होंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024