Headlines

इंडिगो संकट- छठे दिन 350+ फ्लाइट कैंसिल:रात 8 बजे तक पैसा रिफंड करने के निर्देश; सरकार ने पूछा- बताएं आप पर एक्शन क्यों न हो

LIVE

इंडिगो संकट- छठे दिन 350+ फ्लाइट कैंसिल:रात 8 बजे तक पैसा रिफंड करने के निर्देश; सरकार ने पूछा- बताएं आप पर एक्शन क्यों न हो

नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता1 मिनट पहले

पिछले 5 दिन से चल रहे इंडिगो संकट के कारण शनिवार को भी 800 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। छठे दिन भी यह सिलसिला जारी है। हालांकि इंडिगो ने दावा किया है कि उसने 95% रूट पर फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल कर दिया है।

एयरलाइन ने कहा कि 138 में से 135 डेस्टिनेशंस पर फ्लाइट ऑपरेट कर रहे हैं। हमें लोगों का भरोसा दोबारा जीतने के लिए काफी वक्त लगेगा।

इधर, रविवार को भी इंडिगो की 350 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। इनमें दिल्ली, चेन्नई, जयपुर, हैदराबाद, भोपाल, मुंबई, त्रिची से जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं।

इससे पहले एयरलाइन ने शुक्रवार को लगभग 1600 फ्लाइट और शनिवार को लगभग 800 फ्लाइट कैंसिल की थीं।

सरकार सख्त- इंडिगो संकट पर जारी किए आदेश-निर्देश

  • कंपनी को पैसे रिफंड करने और कैंसिल या रुकी हुई फ्लाइट्स के लिए पूरा रिफंड प्रोसेस 7 दिसंबर को रात 8 बजे तक पूरा करना होगा। अगले 48 घंटों में पैसेंजर के बैगेज को ट्रेस करके डिलीवर करना होगा।
  • कंपनी के CEO को 24 घंटे में बताना होगा कि पिछले 5 दिन से जारी संकट के चलते कंपनी पर एक्शन क्यों न लिया जाए। जवाब न देने पर DGCA एकतरफा फैसला ले सकेगा।
  • बाकी एयरलाइंस के बढ़ते किराए पर रोक लगाई। हवाई करिया फिक्स किया। अब कोई भी एयरलाइन 500 किमी की दूरी तक 7500 रुपए, 500-1000 किमी तक 12 हजार रुपए से ज्यादा किराया नहीं ले पाएगी।
  • एयरलाइंस अधिकतम किराया 18 हजार रुपए तय किया गया है। हालांकि ये किराया सीमा बिजनेस क्लास के लिए लागू नहीं होगी।

इंडिगो एयरलाइन संकट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

24 मिनट पहले

सिविल एविएशन राज्यमंत्री ने कहा- इंडिगो ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया

42 मिनट पहले

चेन्नई से रीशेड्यूल फ्लाइट भी कैंसिल, यात्री परेशान

चेन्नई से पुणे, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, गुवाहाटी और विशाखापत्तनम जैसे शहरों के लिए फ्लाइट्स बार-बार कैंसिल हो रही हैं, जिससे उन यात्रियों को परेशानी हो रही है जिन्होंने कल की कैंसिलेशन के बाद आज के लिए टिकट रीशेड्यूल किए थे।

49 मिनट पहले

15 दिन में रिपोर्ट देगा DGCA का जांच पैनल

DGCA ने मौजूदा संकट के पीछे कारणों का पता लगाने के लिए चार सदस्यों का एक जांच पैनल बनाया है। कमेटी में DGCA के जॉइंट डायरेक्टर जनरल संजय के ब्रम्हाने और डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमित गुप्ता, सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर कैप्टन कपिल मांगलिक और फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर कैप्टन रामपाल शामिल हैं। पैनल 15 दिन के अंदर रिपोर्ट और सुझाव देगा ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके।

54 मिनट पहले

चंडीगढ़ में 3 दिन से नेपाली पर्यटक फंसा, संकट से निपटने की बनेगी स्ट्रेटजी

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो ने आज भी 3 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी। इसकी जानकारी कई लोगों को एयरपोर्ट पर आकर पता चली। इसमें 6E5261- मुंबई (BOM), 6E146-लखनऊ (LKO) और 6E627-कोलकाता (CCU) जाने वाली उड़ान शामिल हैं। एक नेपाली पर्यटक इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने के कारण 3 दिनों से चंडीगढ़ में फंसा है। रामचंद्र ने बताया कि वो आज सुबह 7 बजे फिर आए थे, लेकिन फ्लाइट आज भी कैंसिल बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024