दूसरा वनडे-359 चेज कर रही साउथ अफ्रीका का स्कोर 197/3:ऐडन मार्करम 110 रन बनाकर आउट, हर्षित राणा ने कैच आउट कराया
विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड के शतकों की बदौलत भारत ने दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 359 रन का टारगेट दिया। साउथ अफ्रीका ने 30 ओवर में 2 विकेट खोकर 197 रन बना लिए हैं। मैथ्यू ब्रीट्जकी क्रीज पर हैं।
ऐडन मार्करम 110 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षित राणा ने ऋतुराज गायकवाड के हाथों कैच कराया। टेम्बा बावुमा (46 रन) को प्रसिद्ध कृष्णा, जबकि क्विंटन डी कॉक (8 रन) को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा।
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में बुधवार को भारतीय टीम ने लगातार 20वें वनडे में टॉस गंवाया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन बनाए।
विराट कोहली (102 रन) ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया। ऋतुराज गायकवाड ने भी 105 रनों की पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का पहला शतक लगाया।
कोहली का वनडे में 53वां शतक विराट कोहली ने 90 बॉल पर शतक पूरा किया। उन्होंने मिडऑन पर बैकफुट पंच करके एक रन लिया और शतक पूरा किया। फिर अपने अंदाज में छलांग लगाई और रिंग चूमकर सेलिब्रेशन किया। कोहली ने वनडे करियर में 53वां शतक लगाया। उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 84 शतक हो चुके हैं। कोहली का पोस्टर देखिए…
प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम , मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी।
रायपुर वनडे से जुड़े अन्य अपडेट्स देखें…
स्टेडिटम में थ्री-लेयर चेकिंग के बाद एंट्री; तेलीबांधा चौक पर 2KM लंबा जाम, राम बाबु भी पहुंचे
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग कर रही है। टीम इंडिया ने पहले ओवर में बिना नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। जायसवाल ने मैच की पहली बॉल पर चौका लगाकर भारतीय टीम का खाता खोला।
