Headlines

PAN-आधार लिंक करने की डेडलाइन इस महीने खत्म हो रही:लोन सस्ते हो सकते है, कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 10 रुपए घटे; 6 बदलाव

इस बार दिसंबर के महीने में 6 बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसमें आधार-पैन लिंकिंग डेडलाइन से लेकर तय तारीख के बाद भरे जाने वाले ITR की आखिरी तारीख और SBI mCASH सर्विस बंद होना भी शामिल है।

इसके अलावा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 10.50 रुपए तक घटा दिए हैं। वहीं RBI अपनी MPC मीटिंग में ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% कर सकती है।

6 बड़े बदलाव जो इस महीने हो रहे हैं…

1. PAN-आधार लिंक करने की डेडलाइन 31 दिसंबर

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने PAN को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की है। ये नियम उन लोगों पर लागू है, जिन्हें 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार एनरोलमेंट ID से PAN जारी हुआ था।

अगर आप समय पर लिंकिंग नहीं करवाते हैं, तो आपका PAN डी-एक्टिव हो जाएगा। इसका असर ITR फाइलिंग, बैंक KYC, लोन लेने और सरकारी सब्सिडी पर पड़ेगा।

क्या करें? आज ही इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर लिंकिंग पूरी करें। प्रक्रिया आसान है – PAN नंबर, आधार नंबर और OTP से हो जाती है। जुर्माना भी जमा करना होगा।

2. RBI की मीटिंग 3 से 5 दिसंबर, 0.25% घट सकती है ब्याज दर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग 3 से 5 दिसंबर तक चलेगी। उम्मीद की जा रही है कि इस मीटिंग में RBI ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो लोन सस्ते होंगे और आपकी EMI भी घट सकती है।

इससे पहले RBI ने अपनी पिछली MPC मीटिंग (29 सितंबर से 1 अक्टूबर) में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया था और इसे 5.5% पर जस का तस रखा था। वहीं अगस्त में हुई मीटिंग में भी इसमें बदलाव नहीं हुआ था।

इस साल 3 बार घटा रेपो रेट, 1% की कटौती हुई

RBI ने फरवरी में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया था। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की ओर से ये कटौती करीब 5 साल बाद की गई थी। दूसरी बार अप्रैल में हुई मीटिंग में भी ब्याज दर 0.25% घटाई गई। जून में तीसरी बार दरों में 0.50% कटौती हुई। यानी, मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने तीन बार में ब्याज दरें 1% घटाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024