Headlines

सीएम के बेटे की शादी, बाबा रामदेव ने पढ़े मंत्र:धीरेंद्र शास्त्री से बोले- आपका भी सामूहिक सम्मेलन में ही विवाह कराएंगे महाराज

सीएम के बेटे की शादी, बाबा रामदेव ने पढ़े मंत्र:धीरेंद्र शास्त्री से बोले- आपका भी सामूहिक सम्मेलन में ही विवाह कराएंगे महाराज

आनंद निगम। उज्जैन3 घंटे पहले
उज्जैन में सामूहिक सम्मेलन में सीएम के बेटे की शादी की रस्में पूरी हुईं।

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु और डॉ. इशिता की शादी की रस्में सामूहिक सम्मेलन में संपन्न हुईं। उज्जैन के सांवराखेड़ी में कार्यक्रम हुआ। वरमाला के दौरान बाबा रामदेव ने मंत्र पढ़े। सभी रस्मों के बाद सीएम वर-वधू से मिले और उन्हें आशीर्वाद दिया।

शादी की रस्मों के दौरान बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री से कहा, आपका भी सामूहिक सम्मेलन में ही विवाह कराएंगे महाराज।

सामूहिक सम्मेलन में शामिल होने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मंत्री तुलसी सिलावट और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी भी पहुंचे।

अखाड़ा परिषद सभी जोड़ों को सवा लाख रुपए और पतंजलि पीठ की ओर से बाबा रामदेव ने एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की है।

तस्वीरों में देखें शादी की रस्में…

बारात में सीएम के बेटे घोड़ी पर डांस करते नजर आए।
बेटे की बारात में इस तरह नजर आए सीएम मोहन यादव।
बारात में सीएम की बड़ी बहू ने परिवार के साथ डांस किया।
सीएम की पत्नी बारातियों के साथ विवाह स्थल पर पहुंची।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया बारात में सीएम के साथ बातचीत करते दिखे।
वरमाला के दौरान बाबा रामदेव ने मंत्र पढ़े।
सीएम के बेटे अभिमन्यु के साथ सभी 21 जोड़ों ने शादी की रस्में पूरी कीं।

सामूहिक विवाह सम्मेलन के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग से गुजर जाइए।

अपडेट्स

04:04 PM30 नवम्बर 2025

सीएम सभी 22 जोड़ों के पास आशीर्वाद देने गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024