साइक्लोन दितवाह से तमिलनाडु में 3 लोगों की मौत:149 जानवरों की जान गई; 234 कच्चे घर टूटे, 57,000 हेक्टेयर खेती की जमीन डूबी
साइक्लोन दितवाह के चलते बारिश से जुड़ी घटनाओं में तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गई। तूतीकोरिन और तंजावुर में रविवार को दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मयिलादुथुराई में करंट लगने से 20 साल के युवक की जान चली गई।
राज्य सरकार में मंत्री के रामचंद्रन ने बताया कि तटीय इलाकों में 234 झोपड़ियों/कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 149 जानवरों की मौत हो गई है। खेती के काम वाली करीब 57,000 हेक्टेयर जमीन पानी में डूब चुकी है।
श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद साइक्लोन दितवाह रविवार शाम को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकराएगा। मौसम विभाग ने कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
NDRF और SDRF समेत 28 से ज्यादा डिजास्टर रिस्पॉन्स टीमों को तैनात किया गया है। इनके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के NDRF बेस से 10 टीमें चेन्नई पहुंची हैं। तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण शनिवार को 54 उड़ानें रद्द कर दी गईं। पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने साइक्लोन के कारण छुट्टी घोषित कर सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
सबसे पहले मैप से समझिए साइक्लोन का रास्ता…
तूफान दितवाह की स्थिति…
IMD के मुताबिक तूफान दितवाह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तट के पास बना हुआ है। रविवार को सुबह 11.30 बजे यह लगभग 7 किमी/घंटा की रफ्तार से उत्तरी दिशा में बढ़ा।
कुड्डालोर से 100 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में, कराईकल से 110 किमी उत्तर-उत्तरपूर्व में, पुडुचेरी से 100 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में, चेन्नई से 170 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व के सेंटर मे रहा। दितवाह का सेंटर तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से लगभग 80 किमी की दूरी पर है।
इसके आज शाम तक तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से करीब 30 किमी की दूरी तक आने के संभावना है। तूफान फिलहाल समुद्र में ही रहेगा, यानी सीधा लैंडफॉल अभी अनुमानित नहीं, लेकिन तट के बेहद करीब से गुजरेगा।
चक्रवात का केंद्र तमिलनाडु–पुडुचेरी तट से लगभग 80 किमी की दूरी पर है। तूफान फिलहाल समुद्र में ही रहेगा यानी सीधा लैंडफॉल होगा ये तय नहीं है, लेकिन तूफान तट के बेहद करीब से गुजरेगा। दितवाह अगले 24 घंटे उत्तर की ओर बढ़ता रहेगा।
तूफान का 3 राज्यों में असर, क्या है तैयारी…
तमिलनाडु
- 14 NDRF टीमें तैनात हैं। पुणे और वडोदरा से 10 और टीमें चेन्नई भेजी गईं।
- रामेश्वरम-चेन्नई सेक्टर में 11 ट्रेनों का रूट बदला गया है।
- इंडिगो ने जाफना, तूतीकोरिन और तिरुचिरापल्ली आने-जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कीं।
पुडुचेरी
- पुडुचेरी में साइक्लोन से निपटने के लिए 2 NDRF टीम तैनात की गईं।
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने छुट्टी घोषित कर सभी परीक्षाएं स्थगित कर दीं।
- पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में सभी स्कूल और कॉलेज सोमवार तक बंद रहेंगे।
आंध्र प्रदेश
- 3 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान है।
साइक्लोन दितवाह की 8 तस्वीरें…
साइक्लोन दितवाह से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
पुडुचेरी में लाइफगार्ड ने लोगों को समुद्र से दूर किया
इंडियन एयरफोर्स के श्रीलंका में रेस्क्यू ऑपरेशन की 2 तस्वीरें…
