असम के नगांव में शनिवार सुबह 795 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ा अभियान चलाया गया। यहां रहने वाले लोगों को तीन महीने पहले नोटिस जारी किया गया था और जगह खाली करने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया गया था। करीब 1100 परिवार पहले ही अपने घर तोड़ चुके है, बाकी बचे मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त किया।
कई पीड़ितों का कहना है कि वे 40 साल से ज्यादा समय से यहां रह रहे थे और जमीन के वन क्षेत्र होने की जानकारी नहीं थी। सरकार के मुताबिक 2021 से अब तक 50 हजार से अधिक लोग बेदखल किए जा चुके हैं।
