Headlines

दिल्ली धमाका-आतंकी शाहीन के फ्लैट से ₹18.50 लाख मिले:अल-फलाह यूनिवर्सिटी में सीक्रेट लॉकर में छिपाए थे; सोने के 2 बिस्किट, जेवर, विदेशी करेंसी भी बरामद

दिल्ली धमाका-आतंकी शाहीन के फ्लैट से ₹18.50 लाख मिले:अल-फलाह यूनिवर्सिटी में सीक्रेट लॉकर में छिपाए थे; सोने के 2 बिस्किट, जेवर, विदेशी करेंसी भी बरामद

फरीदाबाद4 घंटे पहले
लेडी आतंकी डॉ. शाहीन सईद के अल फलाह यूनिवर्सिटी के फ्लैट से NIA ने 18.50 लाख कैश सहित सोने के बिस्किट और जेवर बरामद किए है। इनसेट में डॉ. शाहीन सईद की फोटो।

दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) कर रही है। इसी कड़ी में आतंकी मॉड्यूल में शामिल डॉ. शाहीन सईद के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फ्लैट से 18.50 लाख कैश सहित सोने के बिस्किट और गहने मिले है। अलमारी से अरब देशों की करेंसी भी मिली है।

गुरुवार की रात को जांच एजेंसी शाहीन को लेकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची थी। टीम ने यहां पर उसकी गतिविधियों की जांच की। NIA सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अल-फलाह यूनिवर्सिटी के अंदर शाहीन का 22 नंबर फ्लैट है। इस फ्लैट में वह काफी समय तक रही।

जांच एजेंसी ने फ्लैट में रखी अलमारी का लॉक खुलवाया तो अंदर सीक्रेट लॉकर मिला। इसको खुलवाया गया तो अंदर कई पैकेट रखे हुए थे। इन पैकेट में 500-500 रुपए के नोट थे। टीम ने पैसे गिने तो ये 18.50 लाख रुपए निकले।

वीरवार की रात को जांच एजेंसी शाहीन को लेकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची थी

सोने के 2 बिस्कुट, 300 ग्राम जेवर भी मिले इसके बाद टीम ने अलमारी के दूसरे लॉकर की तलाशी ली। इसमें सोने के 2 बिस्कुट के साथ करीब 300 ग्राम सोने के गहने बरामद किए गए। सूत्रों ने ये भी बताया कि अलमारी से अरब देशों की करेंसी भी मिली है। डॉ. शाहीन के कई करीबी फंडिंग के लिए कई गैर-सरकारी संगठन (NGO) के संपर्क में थे।

शाहीन वर्ष 2006 से 2013 तक जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर में फार्माकोलॉजी की प्रवक्ता और विभागाध्यक्ष थी। एजेंसी की जांच में सामने आया कि NGO के माध्यम से पैसा मंगाने वाले गिरोह का नेटवर्क खाड़ी देश बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात तक है।

दस्तावेजों को जांच एजेंसी ने किया जब्त जांच एजेंसी ने इसे बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी के एडमिन ब्लॉक में जाकर शाहीन के नाम पर रजिस्टर एक लॉकर को खोलकर चेक किया। इसमें जांच टीम को कुछ दस्तावेज मिले है, जिनको कब्जे में ले लिया गया है।

ये दस्तावेज क्या है, इनमें क्या मिला है? इसका अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों ने ये भी बताया कि शाहीन एजेंसी की जांच में सहयोग नहीं रही है। गुरुवार को जब उसको फरीदाबाद लाया गया तो वह टीम को लगातार बरगलाती रही।

जांच एजेंसी ने इसे बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी के एडमिन ब्लॉक में जाकर शाहीन के नाम पर रजिस्टर एक लॉकर को खोलकर चेक किया। जिसमें जांच टीम को कुछ दस्तावेज मिले है।

अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ. शाहीन के साथ ऐसे हुई जांच…

  • सबसे पहले यूनिवर्सिटी लेकर पहुंची : NIA की टीम सबसे पहले डॉक्टर शाहीन सईद को धौज गांव स्थित अल-फलाह मेडिकल यूनिवर्सिटी लेकर पहुंची। टीम ने उसे उसी हॉस्टल बिल्डिंग में ले जाकर कमरे नंबर 22 में प्रवेश कराया, जहां वह रहती थी। शाहीन से जांच एजेंसी ने सभी प्रकार की जानकारी मांगी, जैसे कि वह वहां दिनभर क्या करती थी, कौन-कौन उससे मिलने आता था और किन लोगों से उसका नियमित संपर्क था।
  • कैबिन और क्लास रूम लेकर गई : इसके बाद एनआईए ने उसे मेडिकल वार्ड, क्लासरूम और उसके डॉक्टर कैबिन में ले जाकर वहां मौजूद गतिविधियों और उसके संपर्कों की पहचान करवाई। शाहीन सईद किन स्टाफ सदस्यों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों के संपर्क में थी और उनका व्यवहार कैसा था। टीम इन सभी लोगों की सूची तैयार कर आगे की जांच में शामिल कर रही है।
  • VC के सामने लेकर जाया गया : पुलिस सूत्रों के मुताबिक शाहीन को यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर भूपिंद्र कौर आनंद के पास भी ले जाया गया, जहां दोनों की आमने-सामने पहचान करवाई गई। यह प्रक्रिया इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि शाहीन यूनिवर्सिटी में रहते हुए कई संदिग्ध के संपर्क में थी।

खोरी जमालपुर लेकर गई टीम इसके बाद NIA की टीम शाहीन को खोरी जमालपुर लेकर पहुंची, जहां उसका और डॉक्टर मुजम्मिल का निकाह हुआ था। सूत्र बताते हैं कि मुजम्मिल ने सिर्फ निकाह के लिए एक 3BHK का फ्लैट किराए पर लिया था। निकाह समारोह में डॉक्टर उमर सहित लगभग 10–12 लोग मौजूद थे, जिनकी पहचान भी शाहीन ने एनआईए को बताई है। टीम अब निकाह में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024