Headlines

कांग्रेस नेता बोले- पार्टी को 2014 लोकसभा चुनाव मोसाद-CIA ने हराया, 250 सीटें मिल सकती थी

कांग्रेस के पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार कुमार केतकर ने गुरुवार को कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार सिर्फ नाराजगी की वजह से नहीं हुई, बल्कि इसमें अमेरिकी एजेंसी CIA और इजराइल की मोसाद की भूमिका थी।

वह संविधान दिवस पर हुए कांग्रेस के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान केतकर ने कहा कि कांग्रेस ने 2004 में 145 सीटें जीती थीं और 2009 में यह बढ़कर 206 हुईं। अगर ट्रेंड चलता तो 2014 में कांग्रेस को 250 सीटें मिल सकती थीं, लेकिन पार्टी सिर्फ 44 सीटों पर क्यों आ गई?

उन्होंने दावा किया कि CIA और मोसाद ने चुनाव से पहले भारत के राज्यों और सीटों का डेटा जुटाया और योजना के तहत कांग्रेस को कमजोर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024