जोधपुरी सूट में रॉयल वेडिंग में पहुंचे ट्रम्प के बेटे:हाथी पर नाचा दूल्हा, नोरा और माधुरी दीक्षित की धमाकेदार परफॉर्मेंस; PHOTOS में शाही शादी
उदयपुर2 घंटे पहलेलेखक: सतीश शर्मा/अनुराग त्रिवेदी
उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में आज अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा की रॉयल वेडिंग संपन्न हुई। शादी की रस्में आज सुबह 11 बजे से 2 बजे तक जग मंदिर पैलेस में हुईं। इस दौरान डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन के साथ पहुंचे। उन्होंने व्हाइट कलर का जोधपुरी सूट पहना।
शनिवार को हुई मेहंदी सेरेमनी में भी डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर शामिल हुए थे। देसी लुक में उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ कई फोटो खिंचवाईं। इसके बाद वो बॉलीवुड नाइट में भी शामिल हुए, जिसमें माधुरी दीक्षित सहित कई एक्ट्रेस ने परफॉर्म किया था।
रविवार को शादी के मुख्य फंक्शन दोपहर 3 बजे तक हुए। दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई।
अब तस्वीरों में देखिए रॉयल वेडिंग…
फोटो 1
व्हाइट कलर के जोधपुर सूट में पहुंचे ट्रम्प के बेटे
जग मंदिर पैलेस में शादी के मुख्य फंक्शन में ट्रम्प के बेटे राजस्थानी लुक में नजर आए। उन्होंने जोधपुरी सूट पहना।
फोटो 2
फेरे लिए, वरमाला पहनाई
जग मंदिर पैलेस में शनिवार हुई बिजनेसमैन की बेटी नेत्रा मंडेना की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई। सुबह 12 बजे फेरों के बाद वरमाला की रस्म हुई।
फोटो 3
ट्रेडिशनल आउटफिट में पहुंचे थे ट्रम्प के बेटे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड ने शनिवार को मेहंदी नाइट अटेंड की। वे भारतीय परिधान में नजर आए थे।
फोटो 4
जेनिफर लोपेज आज करेंगी परफॉर्म
आज रॉयल वेडिंग में इंटरनेशनल स्टार जेनिफर लोपेज भी परफॉर्मेंस देंगी। उन्होंने शनिवार को सिटी पैलेस रिहर्सल की।
फोटो 5
हाथी पर नाचा दूल्हा
दूल्हे वामिसी शनिवार को निकली बारात में हाथी पर बैठे। जयपुर से शादी के लिए विशेष तौर पर बुलवाए गए हाथी बाबू पर बैठकर उन्होंने डांस भी किया।
फोटो 6
दूल्हे के दोस्तों ने जमकर किया डांस
बारात में दूल्हे के दोस्तों व परिवार ने ढोल व डीजे पर जमकर डांस किया। इस शादी में अमेरिका, ब्राजील सहित कई देशों से गेस्ट पहुंचे हैं।
फोटो 7
राजस्थानी साफा पहना
शाही बारात में शामिल होने से पहले देसी-विदेशी गेस्ट ने राजस्थानी परंपरानुसार साफा भी बंधवाया।
फोटो 8
माधुरी दीक्षित ने किया घूमर
उदयपुर की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को माधुरी दीक्षित ने कई राजस्थानी सॉन्ग पर परफॉर्म किया।
फोटो 9
नोरा फतेही के साथ नाचे गेस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी बॉलीवुड नाइट में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उन्हें साथ कई गेस्ट ने भी डांस किया।
फोटो 10
इंटरनेशनल आर्टिस्ट ने किया परफॉर्म
सिटी पैलेस में मेहंदी सेरेमनी के बाद हुए फंक्शन में इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी पहुंचे हैं। एक जिमनास्ट आर्टिस्ट ने बैलून के साथ परफॉर्म किया।
फोटो 11
रिंग के साथ दिखाया आर्ट
रॉयल वेडिंग में रात करीब 9 बजे से 11:30 बजे माणक चौक में डांस और सर्कस की परफॉर्मेंस हुई। इसके बाद होटल लेक पैलेस में आफ्टर पार्टी हुई।
फोटो 12
रॉयल वेडिंग में डांस परफार्मेंस
उदयपुर के माणक चौक माधुरी दीक्षित के की घूमर परफार्मेंस से पहले फूलों की बारिश की गई।
फोटो 13
दूल्हा-दुल्हन ने भी किया डांस
सिटी पैलेस में हुए फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर डांस किया। दोनों ने बॉलीवुड सॉन्ग पर परफॉर्म किया।
फोटो 14
कंधे पर खड़े होकर कलाकारों ने किया डांस
कुछ कलाकारों ने मेहमानों के बीच में एक-दूसरे के कंधों पर खड़े होकर परफॉर्मेंस दी। इस दौरान कुछ गेस्ट भी कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए।