Headlines

PM ने तमिलनाडु में 17,300 करोड़ के प्रोजेक्ट इनॉगरेट किए:बोले- सच कड़वा होता है, UPA सरकार ने आपके विकास की फिक्र नहीं की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के थूथुकुडी में 17 हजार 300 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स की नींव रखी। इनमें देश का पहला हाइड्रोजन हब पोर्ट और इनलैंड वाटर वे वेसल शामिल है। इस वेसल को हरित नौका इनीशिएटिव के तहत बनाया गया है। इसके साथ ही PM ने वीओ चिदंबरनार बंदरगाह पर आउटर हार्बर कंटेनर टर्मिनल की आधारशिला रखी।

PM ने 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 लाइट हाउसेस में पर्यटक सुविधाएं भी राष्‍ट्र को समर्पित कीं। इसके अलावा 1,477 करोड़ की लागत से कन्याकुमारी, नागरकोइल और तिरुनेलवेली से चेन्नई तक के रेल प्रोजेक्ट्स और 4,586 करोड़ की चार सड़क परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया।

इसके अलावा PM ने कुलाशेखरपट्‌टीनम में ISRO के नए लॉन्च कॉम्प्लेक्स की नींव रखी। ये कॉम्प्लेक्स 986 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। यहां से हर साल 24 लॉन्च किए जाएंगे। कॉम्प्लेक्स में 35 फैसिलिटी और एक मोबाइल लॉन्च स्ट्रक्चर शामिल होगा।

इस मौके पर PM ने कहा, ‘तमिलनाडु और देश की जनता को एक सत्य बताना जरूरी है। सत्य कड़वा होता है, लेकिन मैं सीधा आरोप UPA सरकार पर लगाना चाहता हूं। जो परियोजनाएं मैं आज यहां लेकर आया हूं वह दशकों से यहां के लोगों की मांग थी। आज जो लोग यहां सत्ता में बैठे हैं वे तब दिल्ली में बैठे थे, सरकार और यह विभाग चलाते थे, लेकिन उन्हें आपके विकास की फिक्र नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024