Headlines

कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के बाद लगे नारे पर विवाद:भाजपा का आरोप- कांग्रेस कैंडिडेट की जीत के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे

कर्नाटक में मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट सैयद नसीर हुसैन की जीत के बाद नारे लगाने पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा का आरोप है कि हुसैन के समर्थकों ने मतगणना केंद्र से बाहर आने के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा- ये मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की तुष्टीकरण की राजनीति के खतरनाक खेल का नतीजा है। इसने देश विरोधी तत्वों और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ को बढ़ावा दिया है। हमने पुलिस से इसकी शिकायत की है।

वहीं भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राजनीतिक सचिव नसीर हुसैन के कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। पाकिस्तान को लेकर कांग्रेस का जुनून खतरनाक है। यह भारत को विभाजन की ओर ले जा रहा है। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।

भाजपा के आरोपों पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा- भाजपा के अलावा मीडिया ने भी ऐसे आरोप लगाए हैं। हमने आवाज के सैंपल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया है। अगर ये सच साबित होता है और किसी ने अगर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाया है तो उसे कड़ी सजा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024