बिहार में 20 साल बाद नीतीश ने गृह मंत्रालय छोड़ा:BJP के सम्राट चौधरी को जिम्मेदारी, फाइनेंस JDU के पास, मंगल पांडे फिर स्वास्थ्य मंत्री
नीतीश मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहली बार नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ दिया है। ये विभाग अब BJP के पास चला गया है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। ये मंत्रालय 20 साल से नीतीश कुमार के पास था।
इसके साथ ही मंगल पांडेय को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा है। पहली बार मंत्री बनीं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग दिया गया है। HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का विभाग नहीं बदल गया। वे फिर से लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री होंगे।
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास भूमि एवं राजस्व विभाग के अलावा खान एवं भूत तत्व विभाग मिला है। हालांकि इनसे कृषि विभाग लेकर बीजेपी कोटे से मंत्री बने रामकृपाल यादव को दिया गया है।
दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री बनाए गए हैं। नितिन नवीन को पत्र निर्माण विभाग के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रामकृपाल यादव कृषि मंत्री बनाए गए हैं। संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है। अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन विभाग के साथ-साथ कला संस्कृति एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मिला है। नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग, रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सौंपा गया है।
लखेंद्र पासवान को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग दिया गया है। नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को सूचना प्रावैधिकी की विभाग के साथ-साथ खेल विभाग मिला है।
प्रमोद चंद्रवंशी को सहकारिता एवं पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन विभाग मिला है। LJPR कोटे में गन्ना उद्योग विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मिला है।HAM कोटे में लघु जल संसाधन विभाग आया है। संतोष सुमन का विभाग नहीं बदल गया, फिर से लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री होंगे। दीपक प्रकाश पंचायती राज विभाग के मंत्री होंगे।
मंत्रियों के विभागों की पूरी लिस्ट
दिनभर CM हाउस में नेताओं का मंथन चला
इससे पहले सुबह बीजेपी के मंत्रियों के विभागों की लिस्ट लेकर सम्राट चौधरी CM हाउस पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बात हुई। सूत्रों के मुताबिक, सम्राट चौधरी ने बीजेपी के मंत्रियों के विभागों की सूची मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपी दी है।
इस के बाद जदयू की ओर से किन मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग मिलने हैं, इस पर नीतीश कुमार के साथ सभी बड़े नेताओं की अहम बैठक हुई। सीएम नीतीश कुमार करीब डेढ़ घंटे बैठक की और बीजेपी की ओर से मांगी गई विभागों पर चर्चा की। बैठक में ललन सिंह, संजय झा और विजय कुमार चौधरी मौजूद थे।
मं
इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को मिल सकता है खेल मंत्रालय
सूत्रों की मानें तो हमेशा की तरह गृह विभाग सीएम अपने पास रखेंगे। वहीं सम्राट चौधरी पहले की तरह वित्त मंत्रालय संभालेंगे। इंटरनेशनल शूटर और पहली बार मंत्री बनीं श्रेयसी सिंह को खेल विभाग का जिम्मा मिल सकता है। जबकि जदयू कोटे के मंत्रियों के पास पुराने विभाग फिर से रह सकते हैं।
विभाग बंटवारे के बाद नई कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की तारीख तय होगी और इस पर मुहर लग सकती है। सरकार गठन के बाद मंत्रियों की यह पहली औपचारिक बैठक होगी, कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।
विभाग बंटवारे और बिहार की सियासत से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
