Headlines

हिमाचल में मुकेश अग्निहोत्री CM बन सकते हैं:कांग्रेस ने डीके शिवकुमार, हुड्‌डा को पर्यवेक्षक बनाकर शिमला भेजा, मीटिंग शुरू

हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर संकट बना हुआ है। 6 कांग्रेसी विधायकों की क्रॉस वोटिंग से राज्यसभा सीट हारने के बाद कांग्रेस में खींचतान सरकार जाने तक पहुंच गई है।

CM सुखविंदर सुक्खू का मुख्यमंत्री पद छिन सकता है। विधायक दल का नया नेता (सीएम) चुनने के लिए बुधवार शाम या देर रात तक विधायक दल की मीटिंग बुलाई जा सकती है। इसके लिए डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री का नाम सबसे आगे है।

उधर, कांग्रेस आलाकमान ने स्थिति को संभालने के लिए डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। वे शाम 5 बजे के करीब शिमला पहुंचे।

अब पढ़िए आज के पूरे घटनाक्रम को…. शिमला में कब क्या हुआ

सुबह 8 बजे: पूर्व CM जयराम ठाकुर की अगुआई में भाजपा विधायक दल ने गवर्नर शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की। उन्होंने सरकार का फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की।
सुबह 10 बजे: विधानसभा का बजट सेशन बुलाया गया। कार्यवाही शुरू होते ही सदन में भारी हंगामा हुआ।
सुबह 11 बजे: हंगामे की वजह से स्पीकर ने 12 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। इस बीच, PWD मंत्री विक्रमादित्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पद से इस्तीफे की घोषणा की। उंन्होंने कहा कि गेंद अब आलाकमान के पाले में है।
सुबह 11.57 बजे: खबर आई कि CM सुक्खू ने कांग्रेस हाईकमान को इस्तीफा सौंप दिया है। फिर मीडिया में उनके इस्तीफे की पेशकश की खबरें आने लगीं।
दोपहर 12 बजे: सदन की कार्यवाही शुरू हुई। दोपहर 12.30 बजे तक सदन में हंगामा होता रहा। स्पीकर ने पूर्व CM जयराम ठाकुर समेत 15 विधायकों को सस्पेंड कर दिया। इन्होंने बाहर जाने से इनकार कर दिया। इस बीच दोपहर 1 बजे सीएम मीडिया के सामने आए और इस्तीफे से इनकार कर दिया।
दोपहर 2 बजकर 40 मिनट: भाजपा विधायकों की गैरमौजूदगी में बजट बिना पढ़े ही पास कर दिया गया।

हिमाचल में 2022 में चुनाव के बाद की स्थिति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024