Headlines

भाजपा कल 100-120 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है:चुनाव कमेटी की दिल्ली में पहली बैठक होगी, मोदी-शाह शामिल होंगे

2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की पहली बैठक दिल्ली में गुरुवार (29 फरवरी) को होगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 100 से 120 सीटों पर कैंडिडेट घोषित किए जा सकते हैं। बैठक के दौरान नेताओं द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष नड्डा बुधवार (28 फरवरी) शाम को कोर ग्रुप कमेटी की बैठक करेंगे। इसमें अमित शाह, बीएल संतोष, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024