दिल्ली ब्लास्ट, बम अलर्ट के बाद फरीदाबाद में चेकिंग:नूंह से अल-फलाह यूनिवर्सिटी का इलेक्ट्रिशियन समेत 2 पकड़े, आतंकियों को फंडिंग करते थे
दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉ. उमर नबी और डॉ. मुजम्मिल से जुड़े 200 लोग एजेंसियों की रडार पर हैं। रविवार को पुलिस ने नूंह शहर की हयात कॉलोनी से 2 लोगों को हिरासत में लिया है। इनके नाम रिजवान और शोएब है। शोएब यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रीशियन है। दोनों पर आतंकी मामले में फंडिंग करने का आरोप है। जांच में नूंह के दो नेताओं के नाम भी सामने आए हैं।
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में बम का अलर्ट मिलने के बाद फरीदाबाद में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। डॉग स्क्वायड की टीम ने एक संदिग्ध के सामान की चेकिंग ली। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। व्यक्ति की पहचान बिहार के मधुबनी निवासी सुशील सैनी के रूम में हुई। वह फल मंडी में एक दुकान पर काम करता है।
उधर, काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने रोहतक की जनता कॉलोनी की रहने वाली डॉ. प्रियंका शर्मा को हिरासत में लिया है। टीम शनिवार रात को अनंतनाग मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में पहुंची थी। इसी मेडिकल कॉलेज से प्रियंका जनरल मेडिसिन में फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। प्रियंका को डॉ. आदिल अहमद को लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। आदिल इसी मेडिकल कॉलेज में प्रियंका का सीनियर था।
चेकिंग की तस्वीरें…
आज के बड़े अपडेट्स….
एक आरोपी को यूनिवर्सिटी लेकर पहुंची टीम रविवार दोपहर को यूपी एटीएस और दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीमें अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंचीं। बताया जा रहा है कि टीम के साथ दिल्ली ब्लास्ट का एक आरोपी भी था। एक IPS ऑफिसर इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। इसके अलावा, आतंकी डॉ. उमर नूंह में जिस मकान में किराए पर रहता था, उस पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
फरीदाबाद की 140 मस्जिदों में चेकिंग फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और स्थानीय थानों की पुलिस पिछले 4 दिनों से अपने-अपने इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं। इस ऑपरेशन में अभी तक 140 मस्जिद-मदरसों की जांच की गई है। मस्जिदों में नमाज अदा कराने वाले इमामों का रिकॉर्ड चेक किया गया। इसके साथ ही, मदरसों में तालीम लेने वाले बच्चे कहां के रहने वाले हैं और वे कब से मस्जिद में आ रहे हैं, इस बारे में पूरी जानकारी दर्ज की जा रही है। फरीदाबाद में छोटी-बड़ी लगभग एक हजार मस्जिदें हैं।
दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
सांसद सैलजा बोलीं- एजेंसियों को सतर्क होने की जरूरत
सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने रविवार को टोहाना में मीडिया से बातचीत में कहा- देश की रक्षा और सुरक्षा मौजूदा सरकार की जिम्मेदारी होती है। सरकारी एजेंसियों को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए। ऐसे मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष एकजुट है।
नूंह में उमर के किराए के कमरे पर सुरक्षा बढ़ाई
