शीतलहर ने मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा और बिहार-झारखंड में ठंड बढ़ गई है। बीते चौबीस घंटे में 2° से 3° सेल्सियस तक पारा लुढ़क गया है।
राजस्थान के सीकर फतेहपुर में 5° और सीकर में 5.4° सेल्सियस दर्ज किया है। मध्य प्रदेश के 4 जिलों में पारा 10° डिग्री के नीचे चल रहा है। रीवा और नौगांव में पारा 7° के आसपास चल रहा है।
इधर, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पारा शून्य या उससे नीचे दर्ज किया गया। ताबो में सबसे कम तापमान माइनस 6.6° रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का लेवल बढ़ गया है। रविवार सुबह 8.30 बजे तक AQI लेवल 450 से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
मौसम की तस्वीरें…
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के शालीमार गार्डन में गिरे चिनार के पत्ते, कश्मीर में पतझड़ चल रहा है।
असम: गुवाहाटी के सती राधिका शांति उद्यान में कोहरे के बीच लोग मॉर्निंग वॉक करते दिखे।
बंगाल: नदिया जिले में सुबह घना कोहरा छाया रहा।
राज्यों से मौसम की खबरें…
