Headlines

कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका 122 रन से आगे:पहली पारी में 159 ही बनाए, भारत 37/1; राहुल-सुंदर नॉटआउट लौटे, बुमराह को 5 विकेट

कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका 122 रन से आगे:पहली पारी में 159 ही बनाए, भारत 37/1; राहुल-सुंदर नॉटआउट लौटे, बुमराह को 5 विकेट

कोलकाता2 घंटे पहले

कोलकाता टेस्ट के पहले दिन भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका 122 रन से आगे है। शुक्रवार को खराब रोशनी के कारण 75 ओवर का खेल ही हो पाया। पहले दिन में 13 ओवर बाकी रह गए, दिन में 90 ओवर होते हैं, लेकिन इनिंग ब्रेक के कारण 2 ओवर कम हो गए।

दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने एक विकेट खोकर 37 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 13 और वॉशिंगटन सुंदर 6 रन पर नाबाद लौटे। ओपनर यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसन ने बोल्ड किया।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार को कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन टीम ने पहले ही घंटे में ओपनर्स के विकेट गंवा दिए। टी-ब्रेक तक टीम के 8 बैटर्स पवेलियन लौट गए। आखिरी सेशन के तीसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने साइमन हार्मर और केशव महाराज के विकेट लेकर अफ्रीकी टीम को 159 रन पर ऑलआउट कर दिया।

बुमराह ने टेस्ट करियर में 16वीं बार पारी में 5 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट अक्षर पटेल के खाते में गया। ओपनर ऐडन मार्करम ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए।

मैच का स्कोरकार्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, रायन रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन और कॉर्बिन बॉश ।

अपडेट्स

04:42 PM14 नवम्बर 2025

भारत ने तीसरा सेशन भी जीता

पहले दिन का तीसरा सेशन भी भारतीय टीम के नाम रहा है। 23 ओवर के इस सेशन में 42 रन बने और 3 विकेट गिरे। इनमें से 2 विकेट साउथ अफ्रीका ने 5 रन बनाने में गंवा दिए। वहीं, भारत ने 37 रन बनाने में एक विकेट गंवाया।

04:37 PM14 नवम्बर 2025

खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स हुआ, भारत 37/1

केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर नाबाद लौटे।

खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया। दिन में 75 ओवर ही डाले जा रहे। 10 ओवर शेष रह गए। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 13 और वॉशिंगटन सुंदर 6 रन पर नाबाद लौटे।

04:23 PM14 नवम्बर 2025

खराब रोशनी, अब स्पिनर्स ही गेंदबाजी करेंगे

लाइट कम होने के कारण अंपायर्स ने टेम्बा बावुमा से बात की। अंपायर्स ने साउथ अफ्रीकी कप्तान को केवल स्पिनर्स से गेंदबाजी कराने की बात कही है।

03:34 PM14 नवम्बर 2025

यानसन ने जायसवाल को बोल्ड किया

भारत को पहला विकेट 7वें ओवर की आखिरी बॉल पर गिरा। मार्को यानसन ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड कर दिया। जायसवाल ने 27 बॉल पर 12 रन बनाए।

02:49 PM14 नवम्बर 2025

जसप्रीत बुमराह को 5वां विकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024