Headlines

भाजपा का दावा- केजरीवाल ने चंडीगढ़ में भी ‘शीशमहल’ बनवाया:AAP सांसद बोले- वे पंजाब आते रहते हैं, रहते तो दिल्ली में ही हैं

भाजपा का दावा- केजरीवाल ने चंडीगढ़ में भी ‘शीशमहल’ बनवाया:AAP सांसद बोले- वे पंजाब आते रहते हैं, रहते तो दिल्ली में ही हैं

चंडीगढ़25 मिनट पहले
BJP की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर की गई सैटेलाइट इमेज। इनसेट में अरविंद केजरीवाल की फोटो।

‌BJP ने दिल्ली के पूर्व CM और आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। दिल्ली BJP ने X हैंडल पर सैटेलाइट इमेज शेयर कर लिखा आम आदमी का ढोंग करने वाले केजरीवाल ने एक और भव्य शीशमहल तैयार करवाया है।

पोस्ट में आगे लिखा दिल्ली का शीशमहल खाली होने के बाद पंजाब के सुपर CM अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीशमहल तैयार करवा लिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में CM कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी अरविंद केजरीवाल को मिल गई है।

भाजपा ने ये पोस्ट शुक्रवार (31 अक्टूबर) को सुबह 11:20 बजे डाली। दिल्ली से AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने इसको लेकर 2 पोस्ट डालीं। हालांकि, आप सांसद ने इसे बेतुका बताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की यहां कोई रिहायश नहीं है। वह पंजाब आते रहते हैं।

दिल्ली भाजपा की पोस्ट…

चंडीगढ़ BJP की 3 बड़ी बातें…

  • पंजाब में भव्य महल बनवाया: चंडीगढ़ BJP ने​​​​​ शुक्रवार को करीब साढ़े 3 बजे एक्स हैंडल​​ पर पोस्ट डाली। पोस्ट में लिखा दिल्ली का शीश महल भले ही खाली हो, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में उससे भी भव्य महल बनवाया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में 2 एकड़ का 7 सितारा सीएम बंगला, भगवंत मान की आप सरकार द्वारा उपहार में दिया गया। अब उनका नया शाही महल है।
  • केजरीवाल प्राइवेट जेट में गुजरात रवाना हुए: पोस्ट में आगे लिखा- कल केजरीवाल इस हवेली से पंजाब सरकार के हेलिकॉप्टर में रवाना हुए। अंबाला में राज्य के प्राइवेट जेट में सवार हुए और गुजरात के लिए उड़ान भरी। यह सब उनकी पार्टी के राजनीतिक अभियान के लिए था, पंजाब के कल्याण के लिए नहीं।
  • पंजाब नशे, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से ग्रस्त: पोस्ट में आगे लिखा- पूरी पंजाब सरकार अब केजरीवाल की पर्सनल सर्विस टीम के रूप में काम कर रही है, जो टैक्स देने वालों के पैसे को बर्बाद कर रही है। जबकि पंजाब नशे, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से ग्रस्त है। पार्टी की सांसद ने ही पंजाब के संसाधनों के इस दुरुपयोग पर सवाल उठाया है।

चंडीगढ़ BJP की पोस्ट…

कंग बोले- केजरीवाल दिल्ली में ही रहते ​​​​​हैं​​ इसको लेकर दैनिक भास्कर ने पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से AAP के लोकसभा सांसद मालविंदर सिंह कंग से बात की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर हैं। वह अकसर पंजाब आते हैं और आते रहेंगे। मगर उनकी यहां पर कोई रिहायश नहीं है। वह दिल्ली में ही रहते हैं।

ढांडा ने कहा- बीजेपी के फर्जी दावे वहीं AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने कहा कि चंडीगढ़ में बीजेपी प्रशासन है, तो सवाल ये है कि नक्शा किसने पास किया। बिजली कनेक्शन किसने दिया। पानी कनेक्शन किसने दिया। पुलिस ने बनने कैसे दिया और तुड़वा कब रहे हो। बीजेपी के फर्जी दावे।

अनुराग ढांडा की पोस्ट…

स्वाति की 2 पोस्टें, 4 पॉइंट में पढ़िए…

  • दिल्ली से भी शानदार शीश महल तैयार करवाया: स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार (31 अक्टूबर) को सुबह 11 बजे पोस्ट डालकर लिखा दिल्ली का शीशमहल खाली होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीशमहल तैयार करवा लिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में CM कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी अरविंद केजरीवाल को मिल गई है।
  • केजरीवाल अंबाला से प्राइवेट जेट में गुजरात गए: उन्होंने आगे लिखा कि कल अंबाला के लिए घर के सामने से सरकारी हेलिकॉप्टर में बैठे, फिर अंबाला से पंजाब सरकार का प्राइवेट जेट उन्हें पार्टी के काम से गुजरात ले गया। पूरी पंजाब सरकार एक आदमी की सेवा में लगी है।
  • कोठी को कैंप ऑफिस बताने की कोशिश: स्वाति मालीवाल ने दोपहर बाद करीब 3:44 पर दूसरी पोस्ट डाली। पोस्ट में लिखा- सेक्टर 2 की कोठी, जिसमें केजरीवाल चंडीगढ़ में रुकते हैं, उसे कैंप ऑफिस बताने की कोशिश हो रही है।
  • कैंप ऑफिस में कितनी जनता CM से मिलने आई: मालीवाल ने आगे लिखा- अगर ये कैंप ऑफिस है तो पिछले 4 साल में कितनी जनता यहां CM से मिलने आई? CM इस ऑफिस में कितनी बार बैठे। अगर ये कैंप ऑफिस है तो इस ऑफिस में केजरीवाल कैसे रहते हैं? सच ये है कि इस घर में पंजाब के सुपर CM रहते हैं।

स्वाति मालीवाल की 2 पोस्ट…

केजरीवाल के PA बिभव पर मारपीट का आरोप लगा चुकीं स्वाति मालीवाल का आम आदमी पार्टी से विवाद पिछले साल मई में सामने आया था। दरअसल, 13 मई को स्वाति मालीवाल उस वक्त सीएम रहे केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंची थीं। सीएम आवास में उनकी पीए बिभव कुमार से बहस हुई। बाहर आकर उन्होंने आरोप लगाया कि बिभव ने उनके साथ मारपीट की। जांच के बाद 18 मई को बिभव को गिरफ्तार कर लिया गया था।

100 दिन जेल में बंद रहने के बाद केजरीवाल के पूर्व पीए बिभव कुमार को 3 सितंबर को जमानत दे दी गई थी। कोर्ट ने कहा था कि मालीवाल को आई चोटें सामान्य हैं। इस केस में जमानत मिलनी चाहिए। आप किसी व्यक्ति को ऐसे केस में जेल में नहीं रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024