Headlines

भारत-चीन बॉर्डर पर भारी बर्फबारी, सिक्किम में रेड अलर्ट:मोन्था तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश, कई ट्रेनें लेट; यूपी में धान की फसल बर्बाद

भारत-चीन सीमा के लगे इलाकों में शुक्रवार को भारी बर्फबारी हुई, जिससे पूरे सिक्किम में तापमान में भारी गिरावट आई। कई ऊंचाई वाले इलाकों में पारा जीरो से नीचे चला गया, जिससे इन रास्तों पर यातायात प्रभावित हो गया है।

नाथुला, कुपुप और त्सोम्गो (चांगू) झील और उसके आसपास सुबह से ही भारी से बहुत भारी बर्फबारी दर्ज की गई। IMD ने सिक्किम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले 24 घंटों में मौसम की खराब होने की चेतावनी है।

अधिकारियों ने पर्यटकों और ट्रांसपोटर्स से ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा न करने की सलाह दी है क्योंकि बर्फ जमा होने के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें बर्फ हटाने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

IMD ने बंगाल के कई जिलों में अगले 24 घंटे में मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। यूपी के वाराणसी, बलिया और मऊ सहित कई जगह बारिश से खेत डूबे, कटी धान की फसल खराब हो रही है।

चक्रवाती तूफान मोन्था से छत्तीसगढ़ में तेज बारिश जारी है। कई ट्रेनें रूट बदलकर चल रही हैं और 29 घंटे तक लेट हैं, जिससे केरल, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और दिल्ली के यात्री प्रभावित हैं।

देशभर में बारिश से जुड़ी तस्वीरें…

यूपी- बलिया में खेतों में पानी भर गया। इससे धान की फसल डूब गई।
छत्तीसगढ़- कोंडागांव जिले के आदनार गांव में तेज बारिश के बाद पुल टूट गया।

राज्यों में मौसम का हाल…

बिहार- 13 शहरों में बारिश, 30 रैलियां रद्द, मनोज तिवारी ने छाता लेकर रोड शो किया

बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन ‘मोन्था’ का असर 2 दिनों से बिहार में दिख रहा है। शुक्रवार को भी बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है। पटना, बक्सर, दरभंगा, छपरा, मुजफ्फरपुर, सीवान, बेतिया, जहानाबाद, लखीसराय, मुंगेर, बांका, किशनगंज और समस्तीपुर में गुरुवार देर रात से ही बारिश जारी है। शुक्रवार को बक्सर में प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024