Headlines

कांग्रेस MLA ने बेटे की शादी में लिया 1 रुपया-नारियल:80 हजार लोगों को कराया भोज, इंग्लैंड में पढ़ी जींद के डेयरी कारोबारी की बेटी से रिश्ता

कांग्रेस MLA ने बेटे की शादी में लिया 1 रुपया-नारियल:80 हजार लोगों को कराया भोज, इंग्लैंड में पढ़ी जींद के डेयरी कारोबारी की बेटी से रिश्ता

भिवानी27 मिनट पहलेलेखक: दीपक शर्मा
राजबीर फरटिया के बेटे योगेश और उनकी होने वाली पत्नी तमन्ना।

हरियाणा में भिवानी के लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के बेटे योगेश का शादी समारोह सुर्खियां बटोर रहा है। आज (30 अक्टूबर) लोहारू में प्रीतिभोज कार्यक्रम हुआ, जिसमें हलके के 150 गांवों को चूल्हा न्योता दिया गया था। लोहारू की मंडी में 5 एकड़ में पंडाल में 80 से 90 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था रही।

विधायक फरटिया ने सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों को विशेष तौर पर बुलाया। इनमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, रोहतक के विधायक बीबी बत्तरा, भिवानी-महेंद्रगढ़ के भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

सभी का खुद विधायक राजबीर फरटिया ने बुके देकर स्वागत किया। शाम को हुए टीका रस्म में विधायक परिवार की ओर से केवल एक रुपया और नारियल ही स्वीकार किया गया।

बता दें कि शादी की बाकी रस्में गुरुग्राम में 1 नवंबर को होंगी। विधायक के बेटे योगेश फरटिया अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी संभालते हैं। उनका रिश्ता जींद के डेयरी कारोबारी बलजीत सिंह रेढू की बेटी तमन्ना से तय हुआ है। तमन्ना ने इंग्लैंड से इकॉनॉमिक्स की पढ़ाई है। अब पिता के बिजनेस में सहयोग कर रही हैं।

प्रीतिभोज कार्यक्रम के PHOTOS…

भोज में आ रहे लोगों का विधायक राजबीर फरटिया ने खुद स्वागत किया।
समारोह में सिंगर प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया।
प्रीतिभोज कार्यक्रम में कलाकारों को लोगों के मनोरंजन के लिए बुलाया गया।
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण कार्यक्रम में पहुंचे।
टीका रस्म में मौजूद रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा और अन्य नेतागण।
कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के बेटे योगेश टीका रस्म कराते हुए।
कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया की ओर से जब टीका रस्म में केवल एक रुपया और एक नारियल लेने की घोषणा की गई तो सभी ने तालियां बजाकर उनके फैसले की सराहना की।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, विधायक बीबी बत्तरा, भिवानी-महेंद्रगढ़ के भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी और सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा भी कार्यक्रम में पहुंचे।

योगेश व तमन्ना अपने-अपने परिवारों का बिजनेस संभाल रहे जींद के रहने वाले लक्ष्य डेयरी एवं लक्ष्य फूड इंडिया लिमिटेड के संचालक बलजीत सिंह रेढू की बेटी तमन्ना ने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड में की है। फिलहाल वह भारत आने के बाद अपने परिवार के बिजनेस में ही हाथ बंटाती हैं। तमन्ना लक्ष्य स्वीट्स एवं लक्ष्य होटल का बिजनेस संभाल रही हैं। बलजीत सिंह रेढू के 2 बच्चे (बेटा-बेटी) हैं, जिनमें से तमन्ना छोटी है। बड़ा भाई अंकित रेढू है।

इधर, विधायक राजबीर फरटिया के 2 बच्चे (एक बेटा-एक बेटी) हैं, जिनमें से योगेश बड़े हैं और उनकी छोटी बहन की पहले ही शादी हो चुकी है। योगेश ने रोड कंस्ट्रक्शन का कोर्स किया। उसके बाद अपने धत्तरवाल कंस्ट्रक्शन को संभालते हैं।

विधायक राजबीर फरटिया के घर उनके बेटे योगेश के शादी के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

हल्दी-बान रस्मों में बुलाए जा रहे सिंगर-परफॉर्मर दोनों ही पक्षों की तरफ बान-हल्दी से लेकर अन्य रस्मों को भव्यता के साथ पूरा किया जा रहा है। दिल खोल कर खर्च किया जा रहा है। विशेष तौर पर सिंगर-परफॉर्मर बुलाए जा रहे हैं। संगीत कार्यक्रमों के लिए दोनों परिवारों ने भी रिहर्सल की है। कोरियोग्राफर की भी मदद ली गई है।

विधायक फरटिया के घर में बेटे की शादी को लेकर कार्यक्रम जारी हैं। इसमें रोजाना परफॉर्मर आकर प्रस्तुति दे रहे हैं।

राहुल गांधी के अलावा अन्य कांग्रेसी नेताओं को दिया न्योता विधायक राजबीर फरटिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर अन्य केंद्रीय नेतृत्व को शादी के लिए न्योता दिया है। केवल कांग्रेस ही नहीं भाजपा के विधायकों को भी आमंत्रण दिया गया है। हरियाणा के सभी 90 विधायकों को शादी के लिए आमंत्रित किया है। वहीं, मंत्रियों व अन्य नेताओं को बुलाया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को न्योता देने राजबीर फरटिया पहुंचे थे। – फाइल फोटो
फरटिया ने कांग्रेस हाईकमान और हरियाणा के नेताओं को भी न्योता दिया है। – फाइल फोटो

5 हजार वेटर, 800 सिक्योरिटी गार्ड तैनात विधायक राजबीर फरटिया के पीए सुनील ने बताया कि योगेश के शादी समारोह के लिए प्रीतिभोज के लिए लोहारू की मंडी में टैंट लगाया है। लोगों की संख्या को देखते हुए करीब 5 एकड़ में टैंट लगाया गया है। 80-90 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। भोजन परोसने के लिए करीब 5 हजार वेटर लगाए हैं। 700-800 सिक्योरिटी गार्ड भी सुरक्षा के लिहाज से तैनात किए हैं। इसके अलावा स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहेगा। व्यवस्था बनाने के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

तत्कालीन कृषि मंत्री जेपी दलाल को हराकर विधायक बने थे फरटिया अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में लोहारू सीट पर तत्कालीन कृषि मंत्री जेपी दलाल और कांग्रेस के राजबीर फरटिया में नजदीकी मुकाबला हुआ था। दलाल की स्थिति मजबूत मानी जा रही थी, लेकिन अंत में जीत फरटिया को मिली थी। फरटिया पहली बार विधायक बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024