Headlines

पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर सवा लाख दीपक जगमगाए:महाआरती के बाद हुई आतिशबाजी; डिप्टी सीएम ने छात्राओं के साथ किया डांस

LIVE

पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर सवा लाख दीपक जगमगाए:महाआरती के बाद हुई आतिशबाजी; डिप्टी सीएम ने छात्राओं के साथ किया डांस

अजमेर3 मिनट पहले

अजमेर का विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला गुरुवार से शुरू हो गया। मेला मैदान में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने ध्वजारोहण कर इसकी शुरुआत की। दीया कुमारी ने छात्राओं के साथ डांस भी किया।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नगाड़ा वादक नाथूराम सोलंकी ने अपनी टीम के साथ प्रजेंटेशन दिया। इस दौरान 101 कलाकारों ने एक साथ नगाड़ों पर थाप दी, जो पुष्कर के इतिहास में पहली बार हुआ है।

देसी और विदेशी पर्यटकों की टीमों के बीच फुटबॉल मैच हुआ। मैच देसी पर्यटकों की टीम ने 2-1 से जीता। शाम को पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर सवा लाख दीपक जलाए गए। जयपुर घाट पर महाआरती हुई। इसके बाद आतिशबाजी की गई।

मेले में 15 करोड़ रुपए का घोड़ा ‘शाबाज’ आकर्षण का केंद्र है। इसे पंजाब के पशुपालक गेरी लेकर आए हैं। यही नहीं, दो से ढाई फीट हाइट के शेटलैंड पोनी नस्ल के घोड़े भी हैं। पुंगनूर नस्ल की सबसे छोटी गाय 16 इंच की है।

हरियाणा के रहने वाले मोलड़ घोड़ा ‘बुर्ज खलीफा’ लेकर आए हैं। मालिक मोलड़ ने 72 इंच हाइट के इस घोड़े की कीमत 72 करोड़ रखी है।

श्रीगंगानगर के इंजीनियर भरत कुमार 800 किलो का भैंसा लेकर आए हैं। साबरमती मुर्रा नस्ल के इस भैंसे की कीमत 35 लाख है। यह भैंसा लंच में काजू-बादाम खाता है।

देखिए पुष्कर मेला की PHOTOS…

जयपुर घाट पर महाआरती के बाद आतिशबाजी हुई।
पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर दीप जलाए गए। जयपुर घाट पर महाआरती हुई।
जयपुर घाट पर फूलों की रंगोली बनाकर दीप प्रज्वलित करती युवती।
देसी और विदेशी पर्यटकों की टीमों के बीच फुटबॉल मैच खेला गया।
मेला ग्राउंड की दीवार पर मांडणा बनाती महिलाएं।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नगाड़ा वादक नाथूराम सोलंकी के साथ 101 कलाकारों ने एक साथ नगाड़ों पर थाप दी।
पुष्कर मेले में विदेशी युवती निकोल्होव ने राजस्थानी परिधान पहनकर नगाड़ा बजाया।
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने मेले में पहुंची छात्राओं के साथ किया डांस।
मेले में कलाकारों ने राजस्थान के फोक की परफॉर्मेंस दी।
मेला मैदान में विदेशी टूरिस्ट्स ध्वजारोहण कार्यक्रम देखने पहुंचे।
यह हरियाणा से आया घोड़ा ‘बुर्ज खलीफा’ है। मालिक ने घोड़े की कीमत 72 करोड़ रुपए लगाई है।
मेले में पहुंचे शेटलैंड पोनी प्रजाति के 4 घोड़े लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इनकी हाइट 24 से 31 इंच है। घोड़ों के मालिक अभिनव तिवारी ने बताया- यह पालतू घोड़े की सबसे छोटी ब्रीड है।
जयपुर के बगरू निवासी अभिनव तिवारी पुंगनूर, बिछु और मिनी माउस ब्रीड की 15 गाय लेकर पहुंचे हैं। इनमें सबसे छोटी गाय 16 इंच की है।
श्रीगंगानगर के इंजीनियर भरत कुमार अपने 800 किलो के भैंसे को मेले में लेकर आए हैं।
पुष्कर मेले में 15 करोड़ रुपए का घोड़ा ‘शाबाज’ आकर्षण का केंद्र है।
मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घोड़े आलम गुमान के दोनों बेटे मेघनाथ और शिव भी मेले का आकर्षण हैं।
मेले में अब तक करीब पांच हजार से ज्यादा पशु आ चुके हैं और देसी-विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।

….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024