कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को बुखार और पीठ दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजभवन के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अस्पताल में राज्यपाल से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
सूत्रों ने एजेंसी को बताया कि गहलोत को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, उन्हें शुक्रवार तक छुट्टी दे दी जाएगी। उनके अनुसार, गहलोत अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश में थे, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। शायद थकान के कारण उन्हें हल्के बुखार के साथ पीठ दर्द हुआ होगा।
