Headlines

IND-AUS विमेंस वर्ल्डकप सेमीफाइनल- ऑस्ट्रेलिया की 5 बैटर्स आउट:राधा यादव ने एलिस पेरी को बोल्ड किया, श्री चरणी को 2 विकेट; स्कोर- 253/5

LIVE

IND-AUS विमेंस वर्ल्डकप सेमीफाइनल- ऑस्ट्रेलिया की 5 बैटर्स आउट:राधा यादव ने एलिस पेरी को बोल्ड किया, श्री चरणी को 2 विकेट; स्कोर- 253/5

नवी मुंबईकुछ ही क्षण पहले

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच DY पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी।

ऑस्ट्रेलिया ने 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 253 रन बना लिए हैं। एश्ले गार्डनर (4 रन) और ताहलिया मैक्ग्रा (10 रन) पिच पर हैं।

एलिस पेरी 77 रन बनाकर आउट हुईं, उन्हें राधा यादव ने बोल्ड किया। एनाबेल सदरलैंड (3 रन) और बेथ मूनी (24 रन) को श्री चरणी ने पवेलियन भेजा। फीबी लिचफील्ड 119 रन बनाकर आउट हुईं, उन्हें अमनजोत कौर ने बोल्ड किया। क्रांति गौड़ ने एलिसा हीली को बोल्ड किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, किंम गार्थ, सोफी मोलिनिक्स, अलाना किंग और मेगन शट।

लाइव अपडेट्स

1 मिनट पहले

एलिस पेरी 77 रन बनाकर आउट

एलिस पेरी ने 88 गेंद पर 77 रन बनाए।

40वें ओवर में भारत को 5वां विकेट मिला। ओवर की पहली बॉल राधा यादव ने गुड लेंथ पर आर्म बॉल फेंकी। एलिस पेरी कट करने गईं, लेकिन बोल्ड हो गईं। उन्होंने 77 रन बनाए।

15 मिनट पहले

श्री चरणी को दूसरा विकेट, सदरलैंड आउट

श्री चरणी ने 2 विकेट लिए।

36वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर एनाबेल सदरलैंड 3 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें श्री चरणी ने अपनी ही बॉल पर कैच किया।

चरणी को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने बेथ मूनी को भी पवेलियन भेजा था।

25 मिनट पहले

बेथ मूनी 24 रन बनाकर आउट

बेथ मूनी (दाएं) 24 रन बनाकर आउट हुईं।

34वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर बेथ मूनी 24 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें श्री चरणी ने जेमिमा रॉड्रिग्ज के हाथों कैच कराया।

39 मिनट पहले

एलिस पेरी की फिफ्टी

31वें ओवर में एलिस पेरी ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने राधा यादव के ओवर की 5वीं बॉल पर सिंगल के साथ अपना 50वां रन बनाया।

51 मिनट पहले

अमनजोत ने तोड़ी शतकीय साझेदारी, लिचफील्ड आउट

28वें ओवर में अमनजोत कौर ने 150 रन की साझेदारी को ब्रेक किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओपनर फीबी लिचफील्ड को बोल्ड कर दिया। लिचफील्ड 119 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने एलिस पेरी के साथ दूसरी विकेट के लिए 133 बॉल पर 155 रन की साझेदारी की।

57 मिनट पहले

लिचफील्ड और पेरी में 150 रन की पार्टनरशिप

27वें ओवर में फीबी लिचफील्ड ने एलिसा पेरी के साथ दूसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी पूरी की। उन्होंने दीप्ति शर्मा की बॉल पर लगातार 2 छक्के लगाए और साझेदारी को 150 पार पहुंचाया।

05:00 PM30 अक्टूबर 2025

फीबी लिचफील्ड का तीसरा शतक

24वें ओवर की पहली बॉल पर फीबी लिचफील्ड ने शतक पूरा किया। उन्होंने वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक बनाया है।

लिचफील्ड ने श्री चरणी के ओवर की बॉल पर चौका मारा और शतक पूरा किया। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में पहला शतक पूरा किया है।

04:55 PM30 अक्टूबर 2025

ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 150 पार

23वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। फीबी लिचफील्ड ने राधा यादव के ओवर की दूसरी बॉल पर सिंगल लेकर टीम के लिए 150वां रन बनाया।

04:39 PM30 अक्टूबर 2025

लिचफील्ड और पेरी में शतक पार्टनरशिप

20वें ओवर में फीबी लिचफील्ड और एलिसा पेरी ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। टीम ने 25 रन पर पहला विकेट गंवाया था।

04:32 PM30 अक्टूबर 2025

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 पार, लिचफील्ड रिव्यू लेकर बचीं

16वें ओवर की तीसरी बॉल पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया। लिचफील्ड ने श्री चरणी के ओवर की दूसरी बॉल पर टीम का 100वां रन बनाया।

लिचफील्ड आखिरी बॉल पर रिव्यू लेकर कैच आउट होने से बच गईं। चरणी की बॉल उन्हें अमनजोत कौर ने कैच किया। फील्ड अंपायर ने आउट भी दे दिया, लेकिन रिप्ले से पता चला कि बॉल ड्रॉप हुई थी।

04:18 PM30 अक्टूबर 2025

लिचफील्ड की चौके से फिफ्टी

लिचफील्ड ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में दूसरा अर्धशतक बनाया।

14वें ओवर में फीबी लिचफील्ड ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में दूसरा अर्धशतक बनाया है। उन्होंने श्री चरणी​​​​​​​ के ओवर की चौथी बॉल पर चौका लगाया और फिफ्टी पूरी की।

04:17 PM30 अक्टूबर 2025

पावरप्ले-1 में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 72/1

टॉस जीतकर बैटिंग कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मजबूत शुरुआत की है। टीम ने पावरप्ले-1 में एक विकेट पर 72 रन बना डाले हैं। एलिस पेरी और फीबी लिचफील्ड नाबाद हैं। कप्तान एलिसा हीली पवेलियन लौट चुकी हैं।

03:58 PM30 अक्टूबर 2025

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 पार, पेरी और लिचफील्ड नाबाद

8वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। फीबी लिचफील्ड ने क्रांति गौड के ओवर की दूसरी बॉल पर चौका लगाया और टीम को 50 रन तक पहुंचा दिया। क्रांति के इस ओवर से 15 रन आए।

03:46 PM30 अक्टूबर 2025

रिव्यू लेकर आउट होने से बचीं एलिस पेरी

7वें ओवर की पहली बॉल पर एलिस पेरी रिव्यू लेकर LBW होने से बच गईं। रेणुका ठाकुर के ओवर की बॉल उनके पैड पर लगी। अपील पर फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट भी दे दिया। ऐसे में पेरी ने रिव्यू की मांग की। रिप्ले से पता चला कि बॉल लेग स्टंप से बाहर जा रही थी।

03:42 PM30 अक्टूबर 2025

बारिश के कारण खेल रुका, ओवर्स में कटाैती नहीं

बारिश के कारण खेल रोका गया है, हालांकि थोड़ी देर में बारिश रुक गई और खेल फिर से शुरू हो गया। ओवर्स में कटौती नहीं की गई है।

03:30 PM30 अक्टूबर 2025

क्रांति गौड़ ने एलिसा हीली को बोल्ड किया

छठे ओवर की पहली बॉल पर ऑस्ट्रेलिया ने पहला विकेट गंवाया। यहां एलिसा हीली 5 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें क्रांति गौड़ ने बोल्ड कर दिया। तीसरे ओवर में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हीली का कैच ड्रॉप हुआ था।

03:20 PM30 अक्टूबर 2025

मैच से पहले करीना कपूर यूनिसेफ के प्रमोशन में पहुंची

03:16 PM30 अक्टूबर 2025

हरमनप्रीत से एलिसा हीली का कैच छूटा

तीसरे ओवर में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से एलिसा हीली का कैच ड्रॉप हो गया। रेणुका ठाकुर के ओवर की दूसरी बॉल पर हीली ने सामने शॉर्ट खेला। हरमनप्रीत ने मिडऑफ पर दौड़ते हुए कैच लेने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके हाथ से छिटक गई।

03:14 PM30 अक्टूबर 2025

लिचफील्ड ने क्रांति गौड़ के ओवर में दो चौके लगाए

दूसरे ओवर में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर फीबी लिचफील्ड ने क्रांति गौड़ के ओवर में दो चौके लगाए। उन्होंने चौथी और छठी बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया।

03:01 PM30 अक्टूबर 2025

काली पट्‌टी बांधकर उतरी दोनों टीमें

काली पट्‌टी बांधकर उतरी ऑस्ट्रेलियन प्लेयर।

ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम की खिलाड़ी काली पट्टियां (ब्लैक आर्मबैंड) पहनकर उतरी हैं। वे 17 वर्षीय मेलबर्न के क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि दे रही हैं। जिनका मंगलवार रात नेट्स में बैटिंग के दौरान हुए एक हादसे में निधन हो गया। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024