Headlines

अमित शाह बोले- राहुल ने छठ मइया का अपमान किया:बिहार के लोग इसका बदला लेंगे; तेजस्वी के समर्थकों ने तेज प्रताप को खदेड़ा, पत्थर फेंके

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लखीसराय में ;चुनावी सभा को संबोधित किया। शाह ने कहा कि राहुल बाबा ने बिहार में आकर छठ मइया का अपमान किया है। बिहार के लोग इसका बदला लेंगे। राहुल बाबा छठ मइया को आप और आपकी माता जी नहीं समझ पाएंगी। आपके कार्यकर्ताओं ने मोदी जी की माता जी को अपमानित किया और आपने छठ मइया का अपमान किया है।

ये बिहार है जब 14 तारीख को डब्बे खुलेंगे, दूर-दूर तक NDA होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह NDA का चुनावी घोषणापत्र भी जारी करेंगे।

वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र में तेज प्रताप यादव को विरोध का सामना करना पड़ा। RJD के समर्थकों ने ‘तेजस्वी यादव जिंदाबाद’ और ‘लालटेन छाप जिंदाबाद’ के नारे लगाए और पत्थरबाजी तक की। घटना बुधवार की है, इसका वीडियो आज सामने आया है।

बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

12:51 PM30 अक्टूबर 2025

शाह बोले- राहुल बाबा ने छठ मइया का अपमान किया, कांग्रेस ने PM की मां का

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लखीसराय में जनसभा को संबोधित किया। शाह ने कहा कि राहुल बाबा ने बिहार में आकर छठ मइया का अपमान किया है। बिहार के लोग इसका बदला लेंगे। राहुल बाबा छठ मइया को आप और आपकी माता जी नहीं समझ पाएंगी। आपके कार्यकर्ताओं ने मोदी जी की माता जी को अपमानित किया और आपने छठ मइया का अपमान किया है। ये बिहार है जब 14 तारीख को डब्बे खुलेंगे, दूर-दूर तक NDA होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024