छठ पूजा के आखिरी दिन उगते सूरज को अर्घ्य:दिल्ली में 1300 घाटों पर स्नान; ऑस्ट्रेलिया-अमेरिका समेत दुनियाभर में भी पूजा हुई
छठ महापर्व का मंगलवार को आखिरी दिन था। 4 दिन का ये महापर्व 25 अक्टूबर को नहाय खाय से शुरू हुआ था। आज उगते सूरज को ‘ऊषा अर्घ्य’ के साथ खत्म हो गया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो गया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने का मुहूर्त सुबह 06:27 बजे तक था।
देश के साथ विदेश में भी छठा महापर्व मनाया गया। बिहार, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र (मुंबई) से इसकी तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। ठंड बढ़ने के बावजूद महिलाएं पानी में खड़ी नजर आ रही हैं।
वहीं, दिल्ली में करीब 1300 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन हुआ, जिनमें 17 प्रमुख घाट यमुना नदी के किनारे बनाए गए हैं। मुंबई और ठाणे में 83 स्थानों पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन हुआ।
छठ महापर्व को लेकर विदेशों में भी उत्साह था। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन समेत दुनियाभर के कई देशों में भी भारतीय व्रतियों ने सोमवार को सूर्य को अर्घ्य दिया था। फिजी, सूरीनाम, मॉरिशस, त्रिनिनाद-टोबेगो में भी बड़ी संख्या में भारतीय आबादी रहती है, यहां भी छठ पूजा का आयोजन किया गया।
देशभर से छठ की 5 तस्वीरें…
छठ महापर्व से जुड़ी आज की सभी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
बिहार और यूपी में छठ महापर्व, पढ़िए दो लिंक में
चिराग पासवान ने कहा- छठी मइया का आशीर्वाद बिहार और देश पर रहे
केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, “छठी मइया ने बिना मांगे मुझे इतना कुछ दिया है… मेरी यह प्रार्थना है कि छठी मइया का आशीर्वाद बिहार और देश के हर व्यक्ति, हर परिवार पर बना रहे। छठ पर्व के साथ-साथ लोकतंत्र का महापर्व भी चल रहा है। आज जब हम उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं, तो यह पर्व अपने समापन की ओर है। मेरा मानना है कि जब एक महापर्व समाप्त हो रहा है, तब दूसरा महापर्व लोकतंत्र का उत्सव अपने चरम पर पहुंचेगा। आज से हम एक जोरदार चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। परिणाम चाहे जो भी हो, मेरा विश्वास है कि वह हमारे पक्ष में होगा, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि वह बिहार की जनता के लिए सकारात्मक परिणाम होगा।
