Headlines

गुजरात के पेढवाड़ा गांव में घुसा 8 शेरों का झुंड:रातभर गांव की गलियों में टहले, गाय का शिकार किया; लोगों ने छतों से वीडियो बनाए

गुजरात के पेढवाड़ा गांव में घुसा 8 शेरों का झुंड:रातभर गांव की गलियों में टहले, गाय का शिकार किया; लोगों ने छतों से वीडियो बनाए

गिर सोमनाथ5 घंटे पहले
गिर-सोमनाथ जिले के पेढवाड़ा गांव में दाखिल होता हुआ शेरों का झुंड।

गुजरात में गिर-सोमनाथ जिले के गांवों में एक बार फिर शेरों की आमद ने दहशत फैला दी है। कोडिनार तालुका के पेढवाड़ा गांव में सोमवार की रात एक साथ 8 शेरों का झुंड घुस आया। सबसे पहले इनमें से एक शेरनी ने सड़क पर बैठे मवेशियों पर हमला किया।

शेरों ने कुछ घरों में भी घुसने की कोशिश की, जिससे लोग दहशत में आ गए। काफी देर तक गांव की सड़कों पर घूमने के बाद झुंड ने एक गाय का शिकार किया। इतना ही नहीं, शिकार खाने के बाद भी शेरों का झुंड गांव में ही डटा रहा। रात भर गांव में रुकने के बाद तड़के सुबह झुंड जंगल की ओर रवाना हो गया।

शेरों की गांव में घुसपैठ की तीन तस्वीरें…

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए शेर शेरों की चहल-पहल के कुछ नजारे गांव के घरों में लगे सीसीटीवी में कैद हुए तो कुछ लोगों ने घरों की छतों से इनके वीडियो बनाए। अब ये वीडियो वायरल हो रहे हैं। सूचना मिलते ही वन-विभाग की टीम गांव पहुंची। वन-विभाग ने गांवों में गश्त बढ़ा दी है। दो दिन पहले पांच शेरों के झुंड ने कोडिनार तालुका के सिंधज गांव में भी एक गाय का शिकार किया था।

करीब दो-महीने पहले विसावदर में एक साथ दिखा 12 शेरों का परिवार नजर आया था।

891 शेर हो चुके हैं गिर फॉरेस्ट में हाल ही में हुई शेरों की गणना में शेरों और शेरनियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। विधानसभा में CM भूपेंद्र पटेल ने शेरों की गिनती के बाद नए आंकड़े जारी किए थे। साल 2020 में 674 शेर थे, जो अब बढ़कर 891 हो गए हैं। इनमें 196 शेर, 330 शेरनियां और 225 शावक शामिल हैं।

इस साल 10 से 13 मई 2025 के बीच अत्याधुनिक तकनीक से शेरों की गिनती की गई, जिसके आधार पर यह आंकड़ा जारी किया गया है। गुजरात के 11 जिलों की 58 तहसीलों में शेरों की उपस्थिति दर्ज की गई है। जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, द्वारका, पोरबंदर और राजकोट जिलों में शेर पाए गए हैं।

———————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024