चुनाव आयोग सोमवार शाम वोटर लिस्ट की ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। यह देशभर में मतदाता सूची को अपडेट करने के संबंध में की जाएगी। आयोग की ओर से बताया गया कि इस दौरान मतदाताओं के नामों का सत्यापन, मृत या दोहराए गए रिकॉर्ड्स को हटाने और पात्र नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया पर चर्चा होगी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त सुबीर सिंह संधू व विवेक जोशी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। हाल ही में नई दिल्ली में हुई दो दिवसीय बैठक में आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) से आगामी रिवीजन की तैयारियों पर मीटिंग ली थी।
