Headlines

इंटरनेशनल मार्शल आर्ट प्लेयर ने किया सुसाइड:देवास में फंदे पर लटका मिला शव; एशियाई जुजुत्सु चैंपियनशिप में जीता था कांस्य

एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली देवास की जुजुत्सु (जापानी मार्शल आर्ट) खिलाड़ी रोहिणी कलम (35) ने सुसाइड कर लिया। रविवार को अर्जुन नगर राधागंज स्थित उनके आवास पर छोटी बहन रोशनी कलम ने कमरे में शव फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय उनकी मां अपनी एक अन्य बेटी के साथ देव दर्शन के लिए बाहर गई हुई थीं, जबकि पिता भी किसी काम से घर से बाहर थे। रोहिणी वर्तमान में आष्टा के एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के पद पर कार्यरत थीं। शनिवार को ही देवास स्थित अपने घर आईं।

रोहिणी कलम ने 2007 में अपने खेल जीवन की शुरुआत की थी। 2015 से पेशेवर रूप से जु-जत्सु में भाग ले रही हैं। पिछले वर्ष अबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जुजुत्सु प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीता था। वह जुजुत्सु संघ की महासचिव भी थी।

बहन बोली- फोन पर बात कर कमरे में चली गई परिवार वालों ने बताया सुबह उन्होंने सामान्य रूप से चाय-नाश्ता किया था। बहन रोशनी ने बताया कि उसने किसी से फोन पर बात भी की थी। बाद में वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

चार बहनों में सबसे बड़ी थी रोहिणी रोहिणी अपने चार बहनों में सबसे बड़ी थीं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात कारणों से हुई इस आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024