Headlines

विमेंस वर्ल्डकप- IND-BAN मैच बारिश के कारण फिर रुका:बांग्लादेश ने 39 रन पर 2 विकेट गंवा दिए, भारत से दीप्ति-रेणुका को विकेट

LIVE

विमेंस वर्ल्डकप- IND-BAN मैच बारिश के कारण फिर रुका:बांग्लादेश ने 39 रन पर 2 विकेट गंवा दिए, भारत से दीप्ति-रेणुका को विकेट

नवी मुंबई12 मिनट पहले
विकेट की खुशी मनातीं भारत की प्लेयर्स।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का आखिरी लीग मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। नवी मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में भारत ने बॉलिंग चुनी। बारिश के कारण मुकाबला फिर रोका गया है। भारत से उमा छेत्री ने डेब्यू किया। राधा यादव और अमनजोत कौर को भी आज मौका मिला।

बांग्लादेश ने 12.2 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए। टीम से शर्मिन अख्तर (18 रन) और निगर सुल्ताना (2 रन) नॉटआउट लौटीं। भारत से रेणुका ठाकुर ने सुमैया अख्तर और दीप्ति शर्मा रुबिया हैदर को कैच कराया।

बारिश के कारण दोनों पारियों से 7-7 ओवर कम किए गए थे। पावरप्ले 9 ओवर का होगा। 3 गेंदबाज 9-9 ओवर बॉलिंग कर सकेंगी। वहीं 2 बॉलर्स 8-8 ओवर गेंदबाजी करेंगी। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, वहीं बांग्लादेश बाहर है।

​​​​​​प्लेइंग-XI

भारत- स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अमनजोत कौर, रेणुका सिंह, श्री चरणी।

बांग्लादेश- रुबिया हैदर, शरमिन अख्तर, सुमैया अख्तर, सोभना मोस्तरी, निगर सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतु मोनी, शोरना अख्तर, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, निशिता अख्तर, मारुफा अख्तर।

लाइव अपडेट्स

14 मिनट पहले

बारिश के कारण खेल रुका

बारिश के कारण मुकाबला 2 घंटे देरी से शुरू हुआ था। 1 घंटे खेल हुआ, जिसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई।

बारिश के कारण मुकाबले को फिर एक बार रोका गया है। बांग्लादेश ने 12.2 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 39 रन बना लिए। टीम से शर्मिन अख्तर और कप्तान निगर सुल्तान नॉटआउट लौटीं।

25 मिनट पहले

रुबिया हैदर आउट

बांग्लादेश ने 10वें ओवर में दूसरा विकेट भी गंवा दिया। ओवर की तीसरी बॉल दीप्ति शर्मा ने गुड लेंथ पर फ्लाइटेड फेंकी। रुबिया हैदर बड़ा शॉट खेलने गईं, लेकिन मिड ऑफ पोजिशन पर कैच हो गईं। उन्होंने 32 गेंद पर 13 रन बनाए।

29 मिनट पहले

पावरप्ले में बांग्लादेश ने 34 रन बनाए

पहले ही ओवर में विकेट गंवा देने के बाद बांग्लादेश ने पावरप्ले में कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। टीम ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 34 रन बनाए।

46 मिनट पहले

5 ओवर में बांग्लादेश ने 12 रन बनाए

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश ने संभलकर शुरुआत की। टीम ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया, जिसके बाद शर्मिन अख्तर और रुबिया हैदर ने 5 ओवर में टीम को 12 रन तक पहुंचा दिया।

05:06 PM26 अक्टूबर 2025

भारत को पहले ओवर में विकेट

विकेट की खुशी मनातीं रेणुका ठाकुर और राधा यादव।

भारत को पहले ओवर में विकेट मिल गया। रेणुका ठाकुर ने ओवर की आखिरी गेंद पर सुमैया अख्तर को कैच कराया। वे 2 रन ही बना सकीं। पहले ओवर से 3 रन बने।

04:53 PM26 अक्टूबर 2025

नेशनल एंथम शुरू

नेशनल एंथम के दौरान दोनों टीमें।

दोनों टीमों का नेशनल एंथम शुरू हो चुका है। बांग्लादेश के राष्ट्रगान के साथ इसकी शुरुआत हुई।

04:37 PM26 अक्टूबर 2025

5 बजे शुरू होगा मैच, 43-43 ओवर का खेल होगा

बारिश के कारण मुकाबले को 43-43 ओवर का किया गया। पावरप्ले 9 ओवर का होगा। 3 गेंदबाज 9-9 ओवर बॉलिंग कर सकेंगी। वहीं 2 बॉलर्स 8-8 ओवर गेंदबाजी करेंगी। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, वहीं बांग्लादेश बाहर है।

04:33 PM26 अक्टूबर 2025

नवी मुंबई में बारिश थमी, अंपायर्स मैदान का मुआयना कर रहे

नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम के मैदान पर बारिश थम गई है। अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण भी कर लिया है।

03:59 PM26 अक्टूबर 2025

मैच शुरू होने का इंतजार जारी, अब ओवर्स में कटौती होगी

बारिश के कारण मैच शुरू होने का इंतजार जारी है। अब ओवर्स में कटौती शुरू हो गई है। यहां से हर साढ़े चार मिनट पर एक ओवर कम होगा।

03:55 PM26 अक्टूबर 2025

नवी मुंबई में बारिश फिर लौटी

दूसरी बार बारिश आने के बाद मैदान को फिर से कवर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024