वाराणसी एयरपोर्ट पर बुधवार की शाम इंडिगो एयरलाइंस के विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। कोलकाता से श्रीनगर जा रही फ्लाइट में बुधवार शाम तकनीकी खराबी आ गई। 160 से अधिक यात्री लेकर जा रहे विमान ने वाराणसी सीमा में घुसते ही एटीसी को मेडे मैसेज दिया और फिर लैंडिंग की बात कही।
पायलट ने एटीसी को बताया- विमान में तकनीकी खराबी आ गई और फ्यूल लीक होने के चलते इंजन रेड सिग्नल दे रहा है। इसके बाद आनन- फानन में एटीसी ने फ्लाइट नंबर की जांच की और अगले 4 मिनट में विमान को रनवे पर सुरक्षित उतार दिया। इसके बाद इमरजेंसी टीम को भेजकर सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है।
किसी अन्य विमान से सभी यात्रियों को भेजा जाएगा एयरलाइंस की ओर से बताया गया- वाराणसी एयरपोर्ट पर कुछ तकनीकी खराबी के कारण विमान को उतारा गया है। इंडिगो को ओर से यात्रियों को किसी अन्य विमान से श्रीनगर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
कोलकाता से श्रीनगर जा रही थी फ्लाइट कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-6961 को बुधवार शाम फ्यूल लीक होने की सूचना के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट ने स्थिति की जानकारी मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) वाराणसी से संपर्क कर लैंडिंग की अनुमति मांगी।
विमान में सवार कुल 166 यात्री पूरी तरह सुरक्षित अनुमति मिलते ही विमान शाम 4:10 बजे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया। विमान में सवार कुल 166 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों को एराइवल हॉल में बैठाया गया है, जबकि तकनीकी टीम विमान की जांच और मरम्मत में जुटी है।
फ्यूल लीक की जांच शुरू सभी यात्रियों को अभी फ्लाइट से उतारकर एयाइवल हॉल में बैठाया गया है। इंडिगो से दूसरा विमान मंगाया गया है, जिससे सभी को रवाना किया जाएगा। विमान में फ्यूल लीक की जांच शुरू हो गई है। इंडियो की तकनीकी टीम और एयरपोर्ट अथारिटी के साथ अन्य एजेंसिया जुट गई हैं। यह विमान अब टेस्टिंग और टेक्निकल टीम के ओके के बाद ही उड़ान भरेगा।
—————–
