चुनाव आयोग (EC) के शीर्ष अधिकारी देशभर के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ बुधवार से दो दिन की बैठक कर रहे हैं। बैठक में देशभर में वोटर लिस्ट की समीक्षा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू करने की योजना पर चर्चा हो रही है।
इससे पहले सितंबर में भी चुनाव आयोग ने बैठक की थी। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त एसएस संधू और विवेक जोशी शामिल हैं। बैठक गुरुवार तक जारी रहेगी। SIR के दौरान पुराने या गलत नामों को हटाया जाएगा और सही व नए वोटर्स को जोड़ा जाएगा।
चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, पहले चरण में उन राज्यों में यह अभियान चलेगा, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले साल असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव होंगे।
