Headlines
LIVE

चुनाव से पहले कांग्रेस-RJD विधायकों का इस्तीफा:BJP में शामिल हो सकते हैं मुरारी गौतम और भरत बिंद, अजय निषाद की भी वापसी संभव

पटना4 मिनट पहले

भभुआ सीट से आरजेडी विधायक भरत बिंद ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, भरत बिंद BJP के टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं। भरत बिंद ने मार्च 2024 में हुए RJD से अलग होकर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

इससे पहले कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम का इस्तीफा 8 अक्टूबर को विधानसभा स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने 6 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था।

मुरारी गौतम बिहार के रोहतास जिले की चेनारी सीट से बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस के टिकट पर चुनकर आए थे। 2022 में जब महागठबंधन सरकार बनने के बाद वह कांग्रेस कोटे से मंत्री भी थे।

फरवरी 2024 में जब महागठबंधन सरकार गिरी और NDA ने दोबारा सरकार बनाई तो फ्लोर टेस्ट के दौरान वह सत्तापक्ष, यानी के नीतीश साथ चले आए थे।

पटना में बीजेपी नेताओं की बैठक

इधर, बिहार में सीट बंटवारे से पहले NDA में बवाल मचा हुआ है। पटना में बीजेपी ऑफिस में सीट शेयरिंग और कैंडिडेट्स सिलेक्शन को लेकर बैठक चल रही है।

वहीं, खबर है कि पूर्व सांसद अजय निषाद एक बार फिर बीजेपी में वापसी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, उनकी बीजेपी नेताओं से बातचीत चल रही है।

अजय निषाद पहले भी दो बार बीजेपी से सांसद रह चुके हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब उनके दोबारा बीजेपी में लौटने की चर्चा सियासी गलियारों में तेज हो गई है।

चिराग बोले- सही समय पर सही फैसला लेंगे

3 दिन से चल रही नाराजगी की खबरों के बाद चिराग ने कहा कि सही समय पर सही फैसला होगा। उन्होंने ये भी कहा कि वो नाराज नहीं हैं। ना ही उनकी कोई डिमांड है।

इधर, जीतनराम मांझी 15 से ज्यादा सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं। मांझी ने अपने X अकाउंट से रामधारी सिंह दिनकर की कविता के जरिए 15 सीटों की डिमांड की है।

उन्होंने X पर लिखा है- ‘हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, HAM वही खुशी से खाएंगे, परिजन पे असी ना उठाएंगे’

इस कविता की असली पंक्ति है तो दे दो केवल 5 ग्राम। मांझी ने इसकी जगह 15 का जिक्र किया है।

मांझी बोले- हम मान्यता प्राप्त सीटें चाहिए

इससे पहले ‘जीतन राम मांझी ने कहा है कि, ‘सीटों को लेकर हमारे यहां कोई झगड़ा नहीं है। हम मान्यता प्राप्त सीटें मांग रहे हैं, यानी बिहार विधानसभा में हमारी पार्टी को मान्यता प्राप्त हो जाए।

इसके लिए पर्याप्त सीटें चाहिए। यह अपेक्षा इसलिए है क्योंकि हम कोई मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते। हम बस चाहते हैं कि हमारी पार्टी को मान्यता मिले, इसलिए यही हमारी मुख्य मांग है।’

सीट शेयरिंग पर चिराग पासवान खामोश

चिराग पासवान भी सीट शेयरिंग को लेकर खुल कर नहीं बोल रहे हैं। बुधवार को पटना में सीट शेयरिंग के सवाल पर खामोश हो गए। इससे पहले उन्होंने रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर X पर पोस्ट कर लिखा है- ‘पापा हमेशा कहा करते थे- जुर्म करो मत, जुर्म सहो मत। जीना है तो मरना सीखो, कदम-कदम पर लड़ना सीखो।’

सूत्र बताते हैं कि बीजेपी 20+ सीटों पर तैयार है, लेकिन चिराग 35 की डिमांड कर रहे हैं। इधर देर रात लेफ्ट के नेताओं ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। इन सबके बीच आज दिल्ली में CWC की बैठक बुलाई गई है। पटना में बीजेपी ऑफिस ंमें कैंडिडेट्स के नाम पर मंथन भी जारी है।

दिल्ली में चिराग पासवान के आवास पर सीट शेयरिंग को लेकर बैठक हुई।

भाजपा 20 + सीटें देने को तैयार, चिराग को 35 से कम मंजूर नहीं

भाजपा, चिराग पासवान को मनाने में जुटी है। चिराग 35 सीटें चाहते हैं। भाजपा 20 + सीटें देने को तैयार है। इसके साथ उनकी पार्टी को केंद्र या राज्य के उच्च सदन में भी एक सीट मिलेगी। चिराग बड़ा मंत्रालय भी चाहते हैं। चिराग ने वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई में 2-2 सीटों की डिमांड की है। इन 5 लोकसभा सीटों में उनकी पार्टी के सांसद हैं।

दावेदारी गोविंदगंज सीट पर भी है। यह सीट लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के लिए चाहिए। इस सीट से भाजपा विधायक हैं। चिराग को मनाने के लिए उनसे भाजपा के वरीय नेता धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े और मंगल पांडेय मिले। भाजपा की तरफ से अंतिम निर्णय केंद्र के निर्देश पर होगा।

महागठबंधन और NDA की सीट शेयरिंग के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

जहानाबाद के घोसी विधानसभा में विधायक रामबली सिंह का विरोध

जहानाबाद के घोसी से विधायक रामबली सिंह यादव का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। यह विरोध भाकपा माले द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुआ।

दरअसल भाकपा माले ने विधायक रामबली सिंह यादव के पांच साल के कार्यकाल का ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था।

इस कार्यक्रम में दीपांकर भट्टाचार्य भी मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की, जिसमें ‘बाहरी हटाओ, घोसी बचाओ’ जैसे नारे शामिल थे।

राजद नेता रामदीप यादव ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक ने पिछले पांच वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं कराया है। उन्होंने विधायक पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का भी आरोप लगाया, जिसके कारण लोग उनका विरोध कर रहे हैं।

52 मिनट पहले

ललन सिंह बोले- तेजस्वी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, “चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। हम इसका इंतजार कर रहे थे। 14 नवंबर को बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनेगी।

तेजस्वी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, तेजस्वी खुद को अगला मुख्यमंत्री बता रहे हैं। ऐसा पहले कभी देखा है क्या। मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने में कोई बुराई नहीं है।

05:15 PM8 अक्टूबर 2025

जमालपुर-अररिया से निदर्लीय चुनाव लड़ेंगे पूर्व IPS शिवदीप लांडे

पूर्व IPS और जय हिंद सेना पार्टी के प्रमुख शिवदीप लांडे बिहार में दो सीटों पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जमालपुर और अररिया से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी का रजिस्ट्रेशन नहीं होने की वजह से लांडे ने निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया है।

05:10 PM8 अक्टूबर 2025

मुकेश सहनी बोले- महागठबंधन की सरकार बनी तो तेजस्वी CM होंगे

VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, “महागठबंधन में सब सही है। 20 साल से जनता परेशान है और अगर लालू प्रसाद की विचार वाली, सामाजिक न्याय की सरकार बनानी है तो हम सबको त्याग करके, एक-दूसरे का सहयोग करके और बेहतर बिहार बनाने के लिए संघर्ष करना है। हम सब अटूट हैं और मजबूती से महागठबंधन के साथ रहकर बिहार में सरकार बनाएंगें। बिहार में हमारी सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनेंगे।”

04:43 PM8 अक्टूबर 2025

नीतीश के आवास JDU नेताओं की बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर JDU नेताओं की मीटिंग चल रही है। जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम और सीट को लेकर चर्चा हो रही है।

04:34 PM8 अक्टूबर 2025

कांग्रेस CEC की बैठक में बिहार की 25 सीटों पर लगी मुहर

दिल्ली में कांग्रेस मुख्य चुनाव समिति (CEC) की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में बिहार विधानसभा के 25 सीटों पर कांग्रेस ने मुहर लगा दी है। जल्द ही इन 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

04:02 PM8 अक्टूबर 2025

कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम का इस्तीफा

कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनके इस्तीफे की वजह सामने नहीं आई है।

04:01 PM8 अक्टूबर 2025

पूर्व सांसद अजय निषाद फिर से BJP में शामिल हो सकते है

पूर्व सांसद अजय निषाद की एक बार फिर बीजेपी में वापसी की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, उनकी बीजेपी नेताओं से बातचीत चल रही है। अजय निषाद पहले भी दो बार बीजेपी से सांसद रह चुके हैं, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था और कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। अब उनके दोबारा बीजेपी में लौटने की चर्चा राजनीतिक हलकों में तेज हो गई है।

03:55 PM8 अक्टूबर 2025

चिराग ने कहा- सही समय पर सही फैसला होगा

03:45 PM8 अक्टूबर 2025

RJD नेता मनोज कुमार झा ने कहा-कविता सुनाकर पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं

02:28 PM8 अक्टूबर 2025

सीट शेयरिंग फार्मूला पर तेजस्वी ने साधी चुप्पी

02:15 PM8 अक्टूबर 2025

NDA में कोई नाराज नहीं, सब खुश हैं- केशव प्रसाद मौर्य

02:09 PM8 अक्टूबर 2025

पटना में कैंडिडेट्स को लेकर बीजेपी की बैठक चल रही है

02:08 PM8 अक्टूबर 2025

पटना में बीजेपी की मीटिंग पर अपडेट दे रही हैं रिपोर्टर संस्कृति सिंह

12:53 PM8 अक्टूबर 2025

नित्यानंद राय ने कहा- NDA चुनाव के लिए तैयार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024