अखिलेश को आजम ने जौहर यूनिवर्सिटी में रिसीव किया:एक कार से दोनों घर पहुंचे, नाराजगी के बाद सांसद नदवी को बरेली में छोड़ा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजम खान से मिलने रामपुर पहुंच गए हैं। जौहर यूनिवर्सिटी में आजम खान ने उन्हें रिसीव किया। इसके बाद अखिलेश और आजम एक ही कार में बैठे। वहां से दोनों घर पहुंचे। सिर्फ आजम खान और अखिलेश ही घर के अंदर गए। घर में आजम की पत्नी और बेटा भी नहीं हैं। आजम के जेल से छूटने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है।
इधर, आजम की नाराजगी के चलते अखिलेश ने रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को बरेली में ही छोड़ दिया। दरअसल, आजम ने मंगलवार को कहा था कि वे सिर्फ अखिलेश से मिलेंगे, किसी और से नहीं। मैं रामपुर सांसद से वाकिफ नहीं हूं। मेरी उनसे कभी मुलाकात नहीं हुई।
बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे अखिलेश लखनऊ से निजी विमान से रामपुर के लिए रवाना हुए थे। वह पहले बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से हेलिकॉप्टर से दोपहर 12:45 बजे रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी लैंड हुए, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
23 सितंबर को आजम खान जेल से रिहा हुए थे। उस समय अखिलेश उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंचे थे। तब आजम ने कहा था- हम कोई बड़े नेता नहीं हैं। अगर बड़े नेता होते, तो बड़ा नेता लेने आता। बड़ा, बड़े को लेने आता है।
तस्वीरें देखिए-
अखिलेश के रामपुर दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
एक घंटे से जारी अखिलेश-आजम की मुलाकात
रामपुर में अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात चल रही है। दोनों नेता करीब एक घंटे से आजम के घर में हैं।
अखिलेश-आजम के समर्थक ने सबका ध्यान खींचा
अखिलेश यादव और आजम खान का समर्थक यूनिवर्सिटी के गेट पर अपनी सुसज्जित बाइक के साथ पहुंचा।
अखिलेश और आजम घर के अंदर गए
अखिलेश रामपुर पहुंचे, सांसद नदवी को बरेली में छोड़ा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आजम खान से मिलने रामपुर पहुंच गए हैं। आजम की नाराजगी के चलते उन्होंने रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को बरेली में ही छोड़ दिया। दरअसल, आजम ने मंगलवार को कहा था कि वे सिर्फ अखिलेश से मिलेंगे, किसी और से नहीं। मैं रामपुर सांसद से वाकिफ नहीं हूं। मेरी उनसे कभी मुलाकात नहीं हुई।
अखिलेश के दौरे से जुड़े अपडेट दे रहे रिपोर्टर यासिर रजा
पुलिस ने आजम खान के घर के पास की दुकानें बंद कराईं
पुलिस ने आजम खान के घर के पास की दुकानें बंद करा दी हैं। सुरक्षा के लिहाज से लोगों को दुकानों के पास इकट्ठा होने से रोक दिया है।
आजम के घर के बाहर लोगों की भीड़
आजम खान से अखिलेश यादव की मुलाकात को लेकर आजम खान के घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी है। पुलिस लोगों को रस्सी के सहारे बैरिकेडिंग लगाकर रोक रही है।
कद्दावर नेता आजम खान की अहमियत समझिए…
