भास्कर अपडेट्स:पूर्व पीएम एच डी देवेगौड़ा को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, बुधवार को मिल सकती है छुट्टी
नई दिल्ली1 घंटे पहले
पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा को मंगलवार को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। 92 वर्षीय जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख देवेगौड़ा बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती हैं।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्हें बुधवार को ही छुट्टी मिल सकती है। वर्तमान में देवेगौड़ा राज्यसभा सदस्य हैं।
