Headlines

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर ने गोली मारकर सुसाइड किया:कोठी की बेसमेंट में बेटी ने देखी बॉडी; पत्नी IAS ऑफिसर, CM संग जापान दौरे पर

LIVE

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर ने गोली मारकर सुसाइड किया:कोठी की बेसमेंट में बेटी ने देखी बॉडी; पत्नी IAS ऑफिसर, CM संग जापान दौरे पर

चंडीगढ़6 मिनट पहलेलेखक: अभिषेक वाजपेयी
हरियाणा के IPS अफसर वाई पूरन कुमार ऑ की डेडबॉडी को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में स्थित अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए जाया गया है।। इनसेट में वाई पूरन कुमार की फाइल फोटो।

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपनी कोठी में खुद को गोली मार ली। शुरुआती जांच के अनुसार, पूरन कुमार ने PSO के पिस्टल से गोली मारी। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कहा- ‘वाई पूरन कुमार ने खुदकुशी की है। फिलहाल इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। सुसाइड के कारणों का पता किया जा रहा है।’ ‘

वाई पूरन कुमार हरियाणा पुलिस में 2001 बैच के IPS अफसर थे। 29 सितंबर को ही उनकी पोस्टिंग रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) में IG के तौर पर हुई थी। बताया जा रहा है कि वह 7 अक्टूबर तक छुट्टी पर थे। हालांकि हरियाणा पुलिस से उनकी छुट्‌टी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।

वाई पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी. कुमार हरियाणा सरकार में ही सीनियर IAS अफसर हैं। अमनीत पी. कुमार हरियाणा CM नायब सैनी के साथ 5 अक्टूबर को जापान गए राज्य सरकार के डेलीगेशन में शामिल हैं। यह डेलीगेशन 8 अक्टूबर की शाम को भारत लौटेगा।

पूरन कुमार की डेडबॉडी का चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में स्थित अस्पताल में पोस्टमॉर्टम होगा। डेडबॉडी को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

वाई पूरन कुमार की कोठी के बाहर की PHOTOS…

वाई पूरन कुमार की डेडबॉडी को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में स्थित अस्पताल में ले जाते हुए।
वाई पूरन कुमार की कोठी पर मौजूद पुलिस अधिकारी और लोग।
वाई पूरन कुमार ने इस कोठी की खुद को गोली मारकर सुसाइड किया।

इस घटना से जुड़ी 3 प्रमुख बातें….

1. 3 मंजिला कोठी की बेसमेंट में घटना IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 की जिस 116 नंबर कोठी में सुसाइड किया, वह तीन मंजिला है। तीनों फ्लोर पर अलग-अलग परिवार रहते हैं। वाई पूरन कुमार के पास इस कोठी का ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट है। वह यहां अपनी पत्नी अमनीत पी. कुमार और एक बेटी के साथ रहते थे। उनकी पत्नी हरियाणा सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग की सचिव हैं। इनकी छोटी बेटी चंडीगढ़ में ही पढ़ाई कर रही है, जबकि बड़ी बेटी विदेश में स्टडी करने के लिए गई हुई है।

2. बेटी ने देखी सबसे पहले बॉडी चंडीगढ़ पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को वाई पूरन कुमार और उनकी छोटी बेटी घर पर थे। बाप-बेटी सुबह ग्राउंड फ्लोर पर थे। थोड़ी देर बाद पूरन कुमार उठकर कोठी की बेसमेंट में चले गए जबकि बेटी अपने किसी काम में व्यस्त हो गई। बेसमेंट में पहुंचने के बाद पूरन कुमार ने वहां पड़ी कुर्सी पर बैठकर पिस्टल को अपनी कनपटी पर रखकर ट्रिगर दबा दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता तब चला जब कुछ देर बाद बेटी बेसमेंट में गई। पिता की बॉडी और खून देखकर उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

3. मजदूरों ने नहीं सुनी गोली चलने की आवाज कोठी के बाहर एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड तैनात रहते हैं जिन्हें तीनों फैमिली ने मिलकर रखा है। यहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने ही चंडीगढ़ पुलिस को फोन करके गोली चलने की सूचना दी। कोठी के ठीक सामने स्थित प्लॉट में घर बनाने का काम चल रहा है। यहां काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि उन्होंने गोली चलने की कोई आवाज नहीं सुनी। दोपहर 2 बजे जब पुलिस की कई गाड़ियां वहां पहुंचीं, तब उन्हें पता चला कि सामने वाली कोठी में किसी बड़े पुलिस अफसर ने खुद को गोली मार ली है।

सुसाइड के पल-पल के अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

अफसर की कोठी पर पहुंच रहे लोग

48 मिनट पहले

पूरन की डेडबॉडी अस्पताल भिजवाई

50 मिनट पहले

चंडीगढ़ के सेक्टर 16 के अस्पताल में होगा पोस्टमॉर्टम

IPS अफसर वाई पूरन कुमार की डेडबॉडी का चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में स्थित अस्पताल में पोस्टमॉर्टम होगा। डेडबॉडी को अस्पताल ले जाया गया है।

05:03 PM7 अक्टूबर 2025

SSP बोलीं- कोठी के अंदर लोगों से पूछताछ कर रहे

चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा- हमें डेढ़ बजे सूचना मिली कि कोठी नंबर 116 में गोली चली है। हमारी टीमें मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। घर के अंदर जो लोग मौजूद हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है।

04:51 PM7 अक्टूबर 2025

पत्नी और बेटी के साथ रहते थे वाई पूरन कुमार

वाई पूरन कुमार चंडीगढ़ के सेक्टर 11 की कोठी नंबर 116 में अपनी पत्नी अमनीत पी. कुमार और एक बेटी के साथ रहते थे। उनकी पत्नी नागरिक उड्डयन विभाग की सचिव हैं। इनकी छोटी बेटी चंडीगढ़ में ही पढ़ाई कर रही है, जबकि बड़ी बेटी विदेश में स्टडी करने के लिए गई हुई है।

04:21 PM7 अक्टूबर 2025

पुलिस कंट्रोल रूम पर दोपहर 1.55 बजे कॉल आई

चंडीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर 1.55 बजे कंट्रोल रूम पर सूचना आई थी कि सेक्टर 11 की कोठी नंबर 116 में किसी ने सुसाइड कर लिया है। इसके बाद पुलिस की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई थीं।

04:13 PM7 अक्टूबर 2025

पूरन कुमार की कोठी के बाहर पुलिस तैनात

04:11 PM7 अक्टूबर 2025

चंडीगढ़ SSP ने सुसाइड की पुष्टि की

04:01 PM7 अक्टूबर 2025

कुछ देर में डेडबॉडी बाहर लाई जाएगी

04:01 PM7 अक्टूबर 2025

एम्बुलेंस कोठी के बाहर पहुंची

04:00 PM7 अक्टूबर 2025

कोठी पर प्राइवेट सिक्योरिटी तैनात थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024