Headlines

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष की चंडीगढ़ में ताजपोशी:राव नरेंद्र ने नेताओं से वन टू वन बातचीत की; बीरेंद्र बोले- मैं बनता तो कईं खिलाफ होते

BREAKING

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष की चंडीगढ़ में ताजपोशी:राव नरेंद्र ने नेताओं से वन टू वन बातचीत की; बीरेंद्र बोले- मैं बनता तो कईं खिलाफ होते

चंडीगढ़5 मिनट पहलेलेखक: अभिषेक वाजपेयी
चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में नवनियुक्त अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को बधाई देते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा व अन्य।

हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने चार्ज संभाल लिया है। सोमवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान व अन्य नेताओं के साथ उन्होंने पदभार संभाला।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए प्रभारी बीके हरि प्रसाद से कहा कि राव नरेंद्र को अध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनाकर अच्छा किया। उन्होंने हरि प्रसाद से यह भी कहा- आप हुड्डा से जल्द ही संगठन बनाने के लिए कहें। उनके पास 37 विधायक हैं और वह 2 घंटे में संगठन बना सकते हैं, लेकिन संगठन बनाते समय भेदभाव नहीं होना चाहिए। राव नए प्रदेशाध्यक्ष बने हैं। अगर मेरे जैसा कोई पुराना बनता तो कई लोग मेरे खिलाफ खड़े होते।

उधर, कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पोस्टर पर विवाद हुआ। राव नरेंद्र के स्वागत का जो रूट चार्ट जारी किया गया, उसमें हरियाणा के किसी भी नेता का फोटो नहीं था। कांग्रेसियों में इसे लेकर सुगबुगाहट हुई तो, आननफानन अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दूसरा पोस्टर जारी किया, जिसमें पूर्व CM हुड्‌डा, सांसद कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्‌डा के फोटो लगाने पड़े।

वहीं, महेंद्रगढ़ से 4 बार विधायक रहे राव दान सिंह ने कहा, ‘सोमवार को चंडीगढ़ में होने वाले राव नरेंद्र सिंह के पदभार ग्रहण समारोह कार्यक्रम की जानकारी मुझे नहीं है। मेरे चयन न होने से कुछ कार्यकर्ताओं में स्वाभाविक रूप से नाराजगी है, पर मैंने सभी से कहा है कि यह समय संगठन को मजबूत करने का है।’

देखें पहला और इसके बाद जारी हुआ दूसरा पोस्टर…

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के रूट का पहले जारी पोस्टर, जिस पर हरियाणा के नेताओं का फोटो नहीं।
राव नरेंद्र के द्वारा अपने अकाउंट से बाद में जारी किया गया पोस्टर, जिस पर हरियाणा कांग्रेस के नेताओं का फोटो।

यहां जानिए राव नरेंद्र के सामने क्या चुनौती और क्या कदम उठा रहे…

कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्तियां अभी नहीं हुई कांग्रेस हाईकमान ने अभी तक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्तियां नहीं की हैं। फिलहाल तीन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, सुरेश गुप्ता मतलौडा और रामकिशन गुर्जर कांग्रेस संगठन में काम कर रहे हैं। जितेंद्र भारद्वाज को हुड्डा खेमे का माना जाता है, जबकि सुरेश गुप्ता को रणदीप सुरजेवाला और रामकिशन गुर्जर को कुमारी सैलजा खेमे का माना जाता है।

कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दो से तीन नए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं, लेकिन पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि फिलहाल नए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की बजाय इन्हे ही अगले आदेश तक काम करने के लिए कहा गया है, ताकि सारे गुटों में समन्वय बना रहे।

बीएलए-टू की नियुक्तियों को लेकर चल रही गुटबाजी कांग्रेस ने हरियाणा में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए की नियुक्तियां कर रखी हैं। अब अगला चरण बीएलए-टू की नियुक्तियों का है। 7 अक्टूबर को जिला अध्यक्षों और बीएलए-वन की होने वाली बैठक में बीएलए-टू की नियुक्तियों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

चुनावी राजनीति में बूथ लेवल एजेंटों की अहम भूमिका होती है। गुटबाजी खत्म करने के लिए राव नरेंद्र सभी वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर रहे हैं। अब तक वे रणदीप सिंह सुरजेवाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बीरेंद्र सिंह, कैप्टन अजय सिंह यादव और राव दान सिंह से मिल चुके हैं।

कार्यक्रम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

05:21 PM6 अक्टूबर 2025

हरियाणा प्रभारी बोले- सभी नेता पार्टी हित में काम करें

कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र का कार्यक्रम जारी है। पार्टी प्रभारी बीके हरि प्रसाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने सभी नेताओं से पार्टी हित में काम करने का आग्रह किया।

04:54 PM6 अक्टूबर 2025

बीरेंद्र सिंह बोले- मैं अध्यक्ष बनता तो कई खिलाफ होते

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन की बात करने वालों पर सबसे पहले अनुशासन लागू होना चाहिए। किसी बड़े नेता को कोई छूट नहीं मिलनी चाहिए, और छोटे कार्यकर्ताओं को सजा नहीं मिलनी चाहिए।

गुटबाजी पर चिंता व्यक्ति करते हुए कहा कि कांग्रेस को कौन बांट रहा है और वे लोग खुलकर क्यों नहीं बोलते। यदि कांग्रेस एकजुट रहे तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा सात महीने में मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरि प्रसाद से कहा कि उन्होंने राव नरेंद्र को अध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनाकर अच्छा किया है। उन्होंने हरि प्रसाद से यह भी कहा कि वे हुड्डा से जल्द ही संगठन बनाने के लिए कहें। उन्होंने हुड्डा से कहा कि उनके पास 37 विधायक हैं और वे दो घंटे में संगठन बना सकते हैं, लेकिन संगठन बनाते समय भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से कहा कि उन्हें प्रक्रिया शुरू करने का मौका मिला है।

उन्होंने इशारों-इशारों में तंज कसते हुए कहा कि वे नए प्रदेशाध्यक्ष बने हैं, अगर मेरे जैसा कोई पुराना बनता तो कई लोग उनके खिलाफ खड़े होते। अगर कांग्रेस की ताकत हरियाणा में आती है तो देश की राजनीति बदलती है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने लोगों का विश्वास खो दिया है और समाज को बांटने की कोशिश की है। उन्होंने भाजपा की जीत के दो कारण बताए: पहला, 11 साल तक कांग्रेस का संगठन नहीं बना और दूसरा, संगठन के अभाव में भाजपा समाज को बांटने में सफल रही।

04:19 PM6 अक्टूबर 2025

कॉन्फ्रेंस हॉल के बाहर इंतजार करते कार्यकर्ता

04:11 PM6 अक्टूबर 2025

राव के साथ नेताओं का वन टू वन हो रहा

कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के साथ नेताओं का वन टू वन हो रहा है।

03:27 PM6 अक्टूबर 2025

कार्यक्रम में पूर्व सांसद कैलाशो सैनी से धक्कामुक्की

03:19 PM6 अक्टूबर 2025

सुरजेवाला बोले- कांग्रेस पूरी तरह एकजुट

03:18 PM6 अक्टूबर 2025

राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला पहुंचे

03:17 PM6 अक्टूबर 2025

प्रभारी बीके हरिप्रसाद पहुंचे

02:58 PM6 अक्टूबर 2025

पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस भवन पहुंच

02:55 PM6 अक्टूबर 2025

सांसद दीपेंद्र हुड्डा चंडीगढ़ कांग्रेस भवन पहुंचे

02:50 PM6 अक्टूबर 2025

कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में पहुुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता बारिश से बचते हुए

02:48 PM6 अक्टूबर 2025

कांग्रेस मुख्यालय में मीटिंग के लिए कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए

02:28 PM6 अक्टूबर 2025

चंडीगढ़ में बारिश जारी, स्वागत के लिए लगाए गए टेंट भीगे

02:16 PM6 अक्टूबर 2025

करनाल में भी हुआ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

हरियाणा कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का चंडीगढ़ जाते समय जगह-जगह स्वागत हुआ। राव नरेंद्र सिंह का काफिला जैसे ही करनाल पहुंचा, वहां जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया।

घरौंडा में वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता भूप्पी लाठर, रघबीर संधू, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी और सैकड़ों कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। वहीं, नीलोखेड़ी में ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश वैध ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राव का स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मंडियों में धान की खरीद को लेकर सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है।

02:13 PM6 अक्टूबर 2025

हरियाणा कांग्रेस में पदभार ग्रहण से पहले पोस्टर विवाद

हरियाणा कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह आज चंडीगढ़ में पदभार संभालने जा रहे हैं। कार्यक्रम से पहले उनका जो रूट चार्ट जारी किया गया, उस पर ही बवाल हो गया है। इसमें हरियाणा के किसी भी नेता का फोटो नहीं था। कांग्रेसियों में इसको लेकर सुगबुगाहट हुई तो, आनन फानन में अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दूसरा पोस्टर जारी किया।

राव नरेंद्र सिंह के पहले पोस्टर में हरियाणा कांग्रेस के किसी नेता का फोटो नहीं था। अब जो दूसरा पोस्टर जारी हुआ है, उसमें पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्‌डा, सांसद कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्‌डा के फोटो लगाने पड़े हैं।

02:04 PM6 अक्टूबर 2025

राव नरेंद्र के स्वागत में चंडीगढ़ कांग्रेस भवन पर लगाए गए पोस्टर

02:02 PM6 अक्टूबर 2025

राव नरेंद्र के स्वागत के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस भवन पर लगे पोस्टर

01:57 PM6 अक्टूबर 2025

राव नरेंद्र लगातार वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से मिल रहे

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राव नरेंद्र सिंह लगातार पार्टी के बड़े चेहरों से मिल रहे हैं।
01:50 PM6 अक्टूबर 2025

राव नरेंद्र आज चंडीगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024