Headlines

CBI को सौंपी गई इनेलो नेता की हत्या की जांच:देर शाम अंतिम संस्कार; सुपारी किलिंग के शक में तिहाड़ में गैंगस्टरों से पूछताछ

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंपी जाएगी। सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस ने सरकार से हाईकोर्ट के जज या CBI से जांच कराने की मांग की थी। इस पर गृहमंत्री ने अनिल विज ने जवाब दिया कि हम CBI जांच कराने को तैयार हैं।

इसके बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ। हालांकि परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 7 दिन का टाइम भी दिया है। जिसके बाद राठी का बहादुरगढ़ में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें बड़े बेटे भूपेंद्र राठी ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई देने के लिए समर्थकों की भारी भीड रही।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को शक है कि जिस तरह परफेक्ट प्लानिंग से मर्डर किया गया, उसमें किसी गैंग का हाथ हो सकता है। यह कॉन्ट्रैक्ट (सुपारी) किलिंग भी हो सकती है। इसकी जांच के लिए एक टीम गुपचुप तरीके से तिहाड़ जेल में कुछ गैंगस्टरों से पूछताछ करने पहुंची है। दूसरे राज्यों में जाकर भी इसकी जांच की जा रही है।

नफे सिंह राठी के हत्या से पहले का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें बदमाश सफेद रंग की कार HR-51BV 1480 में दिख रहे हैं। ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा हमलावर फोन पर बात करता हुआ दिखाई दे रहा है।

राठी की रविवार, 25 फरवरी की शाम को हत्या कर दी गई थी। राठी बहादुरगढ़ के पास बराही रेलवे फाटक बंद होने की वजह से रुके थे।

उसी दौरान I-10 कार में आए हमलावर राठी की फॉर्च्यूनर के पास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राठी पर 40 से 50 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद वे सोनीपत की तरफ फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024