Headlines

कीड़ों के कारण भारत-पाकिस्तान विमेंस वर्ल्ड कप मैच रुका:34 ओवर में इंडिया का स्कोर 154/4; हरलीन देओल 46 रन बनाकर आउट

LIVE

कीड़ों के कारण भारत-पाकिस्तान विमेंस वर्ल्ड कप मैच रुका:34 ओवर में इंडिया का स्कोर 154/4; हरलीन देओल 46 रन बनाकर आउट

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले
हरलीन देओल 4 रन से फिफ्टी चूक गईं। उन्होंने 46 रनों की पारी खेली।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीमों का मुकाबला हो रहा है। कोलंबो में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने 34 ओवर में 4 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। जेमिमा रॉड्रिग्ज क्रीज पर हैं। फिलहाल, कीड़ों के कारण खेल रोकना पड़ा है।

हरलीन देओल 46 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें रमीन शमीम ने नाशरा संधू के हाथों कैच कराया। कप्तान हरमनप्रीत कौर (19 रन) को डायना बेग ने विकेटकीपर सिद्रा नवाज के हाथों कैच कराया। प्रतिका रावल (31 रन) को सादिया इकबाल और स्मृति मंधाना (23 रन) को फातिमा सना ने पवेलियन भेजा।

मैच रेफरी की गलती से भारत टॉस हारा

टॉस का सिक्का उछालतीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर।

टॉस के दौरान रेफरी की गलती से भारत टॉस हार गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिक्का उछाला, तो पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टेल्स बोला। सिक्का जमीन पर हेड्स गिरा। साउथ अफ्रीका की मैच रेफरी शांद्रे फ्रिट्ज ने गलती से सना की कॉल को हेड्स सुन लिया था। उन्होंने पाकिस्तान को टॉस की विजेता घोषित किया।

भारतीय कप्तान कौर ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया

टॉस के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले मेंस एशिया कप में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था।भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था। इससे टीम को चैंपियन बनने के बाद भी बिना ट्रॉफी के लौटना पड़ा था।

टॉस के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर।

लगातार चौथे संडे को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हो रही है। इससे पहले 28 सितंबर, 21 सितंबर और 14 सितंबर को मेंस एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच खेले गए हैं। तीनों ही मौकों पर भारत ने जीत हासिल की।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।

पाकिस्तान: फातिम सना (कप्तान), मुनीबा अली, सिद्रा अमीन, आलिया रियाज, सिद्रा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज, रमीन शमीम, नाशरा संधू, डायना बेग और सादिया इकबाल, सदफ शमास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024