कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी:गुलमर्ग-सोनमर्ग में पहाड़ की चोटियां सफेद हुईं; बिहार-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट
कश्मीर में शुक्रवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग और गुरेज में पहाड़ों की चोटियां सफेद हो गई हैं। एक तरफ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, तो श्रीनगर सहित अन्य मैदानी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा था कि जम्मू-कश्मीर में 5-7 अक्टूबर तक भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। हालांकि, इससे पहले ही बर्फबारी और बारिश हो गई। इससे पर्यटकों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों के बीच त्योहार जैसा माहौल हो गया है।
इधर, बिहार और छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट है। IMD ने बिहार के सभी 38 जिलों और छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में तेज बारिश की आशंका जताई है। बिहार के कई जिलों में गुरुवार को भी जमकर बारिश हुई। इससे दुर्गा पंडालों में 2-3 फीट तक पानी भर गया।
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। बारिश का दौर 6 से 7 अक्टूबर तक रहेगा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज सुबह भारी बारिश के साथ ओले गिरे।
हिमाचल के धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं में कल रात हल्की बर्फबारी हुई थी। इससे धर्मशाला में आज न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम बदलने से जल्द ही हिमाचल प्रदेश में सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा।
देश भर में बारिश-बर्फबारी की तस्वीरें…
ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में बारिश के कारण अलग-अलग
- ओडिशा में भारी बारिश का मुख्य कारण है गहरा दबाव (Deep Depression) या चक्रवात, जो बंगाल की खाड़ी में बना और तट पर आया। यह सिस्टम बहुत नमी वाला होता है और तेज हवाओं के साथ तेज बारिश करता है। साथ ही समुद्र से आने वाली हवा (ओस और नमी) बारिश को और बढ़ाती है।
- पश्चिम बंगाल में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और दबाव का असर होता है। कभी-कभी मानसून की बची हुई नमी और लो प्रेशर सिस्टम बारिश का कारण बनते हैं।
- बिहार में अक्टूबर में होने वाली बारिश का कारण अक्सर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) या बंगाल की खाड़ी का असर होता है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम से आकर बारिश का कारण बनता है।
देशभर में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
ओडिशा में भारी बारिश, 1 की मौत, दो लापता; कई जगह लैंडस्लाइड, सड़कें बहीं
ओडिशा के चार जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 352mm वर्षा कालाहांडी जिले के थुमुअल रामपुर में दर्ज की गई> उसके बाद गजपति जिले के आर उदयगिरि और गुम्मा में 291mm और 211mm बारिश हुई। कालाहांडी के जूनागढ़ में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक 210mm वर्षा दर्ज की गई।
अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा में लगातार बारिश के कारण दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो अन्य लापता हैं और तीन लोग घायल हो गए। गजपति जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। गंजम, रायगढ़, कोरापुट, नबरंगपुर और मलकानगिरी में भी सड़कें बह गई हैं, पुलों के ऊपर से बारिश का पानी बह रहा है।
गजपति और गंजम जिलों में लैंडस्लाइड, पेड़ गिरने और पुलों के क्षतिग्रस्त होने से सड़कें बंद हैं। इसके कारण दो दर्जन से ज्यादा गांव राज्य के बाकी हिस्सों से कट गए हैं। लैंडस्लाइड और रेलवे ट्रैक पर बह रहे बारिश के पानी ने ओडिशा में ट्रेन सेवा को भी प्रभावित किया है।
IMD ने शुक्रवार को पूरे राज्य में बारिश की आशंका जताई है। सुंदरगढ़ जिले तेज बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। जिले में आज ऑरेंज अलर्ट जारी है।
गुलमर्ग के अफरवत चोटी पर बर्फ की मोटी परत बिछी
बंगाल के बीरभूम में सुबह-सुबह बारिश, 6 अक्टूबर तक तेज बरसात संभव
दिल्ली में तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस, AQI 94 दर्ज
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
IMD के अनुसार, शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 14mm बारिश हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 8 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 94 दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
छत्तीसगढ़: 28 जिलों में अलर्ट, रायगढ़-गरियाबंद में बिजली गिरने से 6 की मौत
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान सभी संभागों में बारिश दर्ज की गई है। रायपुर सहित कई क्षेत्रों में रातभर वर्षा होती रही। शुक्रवार सुबह से रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य में बारिश का यह दौर जारी रह सकता है। बुधवार को राज्य में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत
