Headlines

आर्मी चीफ बोले– पाकिस्तान को भूगोल से मिटा देंगे:जवानों से कहा– तैयार रहें, भगवान ने चाहा तो जल्द मौका मिलेगा

आर्मी चीफ बोले– पाकिस्तान को भूगोल से मिटा देंगे:जवानों से कहा– तैयार रहें, भगवान ने चाहा तो जल्द मौका मिलेगा

जयपुर17 मिनट पहले
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर के पास सैन्य छावनी पहुंचे थे। यहां उन्होंने जवानों को संबोधित किया था।

श्रीगंगानगर में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा- जिस तरह से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में संयम रखा है, अबकी बार भारत ये संयम नहीं रखेगा। इस बार हम आगे की कार्रवाई करेंगे और कुछ इस तरह की कार्रवाई करेंगे कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे भूगोल में रहना है या नहीं।

अगर पाकिस्तान को भूगोल में अपनी जगह बनानी है, तो उसे अब आतंकवाद को संरक्षण देना बंद करना पड़ेगा। सेना प्रमुख ने जवानों से कहा कि अब आप अपनी पूरी तैयारी करके रखें, अगर भगवान ने चाहा तो जल्द ही ये मौका मिलेगा। सेना प्रमुख शुक्रवार सुबह घड़साना के गांव 22 एमडी में आर्मी छावनी पहुंचे थे।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार आर्मी चीफ ने कहा-

QuoteImage

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। ऑपरेशन सिंदूर हमारी जिंदगी से इस तरह से जुड़ गया है कि जब तक हम जीवित रहेंगे, तब तक यह हमारे साथ रहेगा। ऑपरेशन सिंदूर नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिया गया था और ये ऑपरेशन महिलाओं को समर्पित था।

QuoteImage

 

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के साथ लोगों को भी सफलता का श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि इस देश की कोई भी महिला अपनी मांग में सिंदूर लगाती है तो उस समय वो भारतीय सेना के जवानों को याद करती है, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस बार आतंकवाद के खिलाफ जो ऑपरेशन सिंदूर किया गया है, पूरे ऑपरेशन का नाम एक ही रखा गया था, जबकि इससे पहले जो भी ऑपरेशन किए गए हैं, उनके नाम अलग-अलग हुआ करते थे।

श्रीगंगानगर में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सीमावर्ती इलाकों का भी दौरा किया।

अब पढ़िए- आर्मी चीफ ने जवानों को क्या कहा…

ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों के 9 ठिकाने नष्ट किए सेना प्रमुख ने कहा- पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। उस समय पूरा विश्व भारत के साथ जुड़ गया था। पूरे विश्व ने इस आतंकी हमले की निंदा की थी। उन्होंने कहा- भारत ने पाकिस्तान में 9 टारगेट हिट किए थे, इनमें से 7 आर्मी ने और 2 वायु सेना की ओर से हिट किए गए थे।

भारत ने सबूत पूरी दुनिया को दिखाया आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा- जिन आतंकी ठिकानों को भारत ने खत्म किया था, उनका सबूत भी पूरी दुनिया को दिखाया है। अगर भारत सबूत नहीं दिखाता तो पाकिस्तान इन सबको छुपा लेता। उन्होंने कहा कि इस बार भारत पूरी तैयारी के साथ है।

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जवानों से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बातचीत की।

सेना के तीन अधिकारियों का सम्मान किया आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में अच्छा काम करने वाले सेना के तीन अधिकारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में बीएसएफ की 140वीं बटालियन के कमांडेंट प्रभाकर सिंह, राजपूताना राइफल्स के मेजर रितेश कुमार और हवलदार मोहित गैरा को सम्मानित किया गया।

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर में अच्छा काम करने वाले तीन अधिकारियों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024