Headlines

छत्तीसगढ़-बिहार में बिजली गिरने से 7 की मौत:UP-MP में भी एक-एक की जान गई; 13 राज्यों में 4 दिन तेज हवा-बारिश के आसार

मानसून Live

छत्तीसगढ़-बिहार में बिजली गिरने से 7 की मौत:UP-MP में भी एक-एक की जान गई; 13 राज्यों में 4 दिन तेज हवा-बारिश के आसार

नई दिल्ली/रायपुर/लखनऊ2 घंटे पहले

देश में मानसून सीजन 30 सितंबर को खत्म हो गया, लेकिन कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ में बुधवार को बारिश और बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के 28 जिलों में गुरुवार से अगले 3 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट है।

बिहार के बक्सर और नवादा जिले में बुधवार को बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। राज्य के 35 जिलों में आज भी भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है। राज्य में 7 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में भी बारिश का अलर्ट है। बुधवार को जालौन में बारिश और बिजली गिरने से 100 साल पुराना शिव मंदिर ढह गया। बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के पन्ना में एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई।

अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी में अगले 96 घंटे में बड़ी हलचल हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो इस दौरान 3 बड़े मौसमी सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं। ये सिस्टम कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यानी पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक का मौसम बदल देंगे।

देश के 13 राज्यों में तेज हवा, घने बादल और तेज बारिश होने जैसा मौसम बन सकता है, जिनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के कुछ हिस्से, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के इलाकों, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें…

देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

10:59 AM2 अक्टूबर 2025

दिल्ली में आज बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को गरज के साथ बारिश की संभावना है। शहर में आज सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 114 रहा। शून्य से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

10:32 AM2 अक्टूबर 2025

ओडिशा में भारी बारिश, सभी 30 जिलों में आज अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र गहरा होकर तट की ओर बढ़ रहा है। इससे ओडिशा में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भारी बारिश जारी है। IMD ने गुरुवार को ओडिशा के सभी 30 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी राज्य के लगभग सभी हिस्सों में भारी बारिश हुई।

09:52 AM2 अक्टूबर 2025

यूपी: दशहरे पर 36 जिलों में बारिश का अलर्ट, लखनऊ में बादल छाए

झांसी में बुधवार को 4 किसान नाव पर ट्रैक्टर को नदी के एक छोड़ से दूसरी तरफ ले गए।

यूपी के कई जिलों में बीते दो दिनों से जमकर बारिश हो रही है। फतेहपुर में गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है। लखनऊ में भी बादल छाए हैं। ठंडी हवा चल रही है। दशहरे पर आज 36 जिलों में अलर्ट है। मौसम विभाग ने कहा है कि यूपी में बारिश का यह दौर अगले दो-तीन दिनों तक जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024