Headlines

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में बवाल, हाईवे जाम:रंगोली से सड़क पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखने से तनाव; पथराव, पुलिस का लाठीचार्ज

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में सोमवार को सड़क पर रंगोली से ‘आई लव मोहम्मद’ लिखने को लेकर बवाल हो गया। मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन करते हुए पुणे-छत्रपति संभाजीनगर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस जाम खुलवाने पहुंची तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को सड़क से हटाया।

फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने रंगोली बनाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की तस्वीरें

कोटला गांव में मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन करते हुए पुणे-छत्रपति संभाजीनगर हाईवे जाम कर दिया।
जाम से कोटला गांव में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को सड़क से हटाया।

पूरा मामला समझें

अहिल्यानगर के पास कोटला गांव में सोमवार सुबह सड़क पर रंगोली से ‘आई लव मोहम्मद’ लिख दिया गया। इस सड़क पर हिंदूवादी संगठन ‘हिंदुस्तान शिव प्रतिष्ठान’ ने दुर्गा माता दौड़ का आयोजन रखा था। सुबह करीब 7 बजे जानकारी मिलते ही शहर के मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए पुणे-छत्रपति संभाजी नगर हाईवे जाम कर दिया।

इससे गांव के दोनों ओर सैकड़ों वाहन जमा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खत्म कराने लगी तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को हटा दिया।

SP सोनाथ घर्गे ने बताया कि पुलिस ने पथराव करने वाले करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है।

फडणवीस बोले- ये साजिश

CM देवेंद्र फडणवीस ने अहिल्यानगर की घटना पर कहा- ऐसा लगता है की ये साजिश है। राज्य में तनाव पैदा कर शांति भंग करने की कोशिश हो रही है।इस मामले में जांच की जाएगी दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024