Headlines

करूर भगदड़, राज्य सरकार की कमेटी ने जांच शुरू की:स्टालिन बोले- पब्लिक इवेंट्स के लिए नए रूल बनेंगे; NDA का दल भी दौरा करेगा

करूर भगदड़, राज्य सरकार की कमेटी ने जांच शुरू की:स्टालिन बोले- पब्लिक इवेंट्स के लिए नए रूल बनेंगे; NDA का दल भी दौरा करेगा

करूर, तमिलनाडु2 घंटे पहले
रिटा. हाईकोर्ट जस्टिस अरुणा जगदीशन ने भगदड़ की जांच शुरू की है। निर्मला सीतारमण पीड़ित परिवारों से मिलीं।

करूर भगदड़ की जांच रिटायर्ड हाईकोर्ट जस्टिस अरूणा जगदीशन की अध्यक्षता वाली कमेटी को सौंपी गई है। सोमवार को रिटा. जस्टिस करूर सिविल अस्पताल पहुंचीं। घायलों की हाल जाना।

वहीं, CM स्टालिन ने आज कहा कि कमेटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों के आयोजित पब्लिक इवेंट्स (रैली-सभा) के लिए नए नियम बनाए जाएंगे।

सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने NDA के 8 सदस्यीय दल का गठन किया। जो करूर का दौरा करेगा। मथुरा सांसद हेमा मालिनी को दल का कन्वीनर बनाया गया है। अनुराग ठाकुर, तेजस्वी सूर्या भी इसमें शामिल हैं।

तमिल एक्टर विजय की पॉलिटिकल पार्टी TVK की चुनावी रैली में 27 सितंबर का शाम भगदड़ मची थी। अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 18 महिलाएं, 13 पुरुष और 10 बच्चे शामिल हैं। 95 लोग घायल हैं, जिनमें से 51 ICU में भर्ती हैं।

केंद्रीय मंत्रियों का करूर दौरा, पीड़ित परिवारों से मिले

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने आज करूर के वेलुसामीपुरम का दौरा किया। यहीं पर भगदड़ मची थी। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

दोनों पुथुर गांव पहुंचे। यहां के पांच लोगों की भगदड़ में हुई। इधर, रविवार रात एक्टर विजय के नीलांकरई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। चेन्नई पुलिस को कॉल पर बताया गया कि घर में बम रखा है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करूर में भगदड़ स्थल का दौरा किया।
सीतारमण ने करूर भगदड़ के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की।

28 सितंबर: एक्टर विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी रविवार रात एक्टर विजय के नीलांकरई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। चेन्नई पुलिस को कॉल कर बताया गया कि घर में बम रखा है। पुलिस ने तुरंत एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ाई और बम स्क्वॉड ने तलाशी ली। हालांकि, अब तक विस्फोटक मिलने की खबर नहीं है।

तस्वीर 28 सितंबर की रात की है। विजय के घर की बम स्क्वॉड ने तलाशी ली थी।

TVK के वकील बोले- ये DMK की साजिश

TVK के वकील अरिवझगन ने कहा-

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी और CCTV फुटेज हैं। इनसे साफ है कि पूरी घटना DMK के कुछ नेताओं की साजिश थी। हमने हाईकोर्ट में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) या CBI से जांच की मांग की है।

विजय की रैली में जुटी भीड़ की तस्वीरें…

एक्टर विजय की शनिवार को 2 रैलियां हुईं। तस्वीर नमक्कल की रैली की है।
एक्टर विजय की शनिवार को 2 रैलियां हुईं। तस्वीर नमक्कल की रैली की है।
दूसरी रैली करूर में हुई, जहां विजय के फैन्स सुबह से सड़कों पर इंतजार कर रहे थे।
दूसरी रैली करूर में हुई, जहां विजय के फैन्स सुबह से सड़कों पर इंतजार कर रहे थे।
विजय करीब 6 घंटे की देरी से वेन्यू पर पहुंचे, जहां 2 किमी के इलाके में 20 हजार लोग थे।
विजय करीब 6 घंटे की देरी से वेन्यू पर पहुंचे, जहां 2 किमी के इलाके में 20 हजार लोग थे।
एक्टर विजय की एक झलक पाने के लिए लोग वहां रखे जनरेटर पर भी चढ़ गए।
एक्टर विजय की एक झलक पाने के लिए लोग वहां रखे जनरेटर पर भी चढ़ गए।
रविवार सुबह हादसे वाली जगह की तस्वीर, यहां जूते-चप्पल, पार्टी के झंडे लोगों का सामान पड़ा है।
रविवार सुबह हादसे वाली जगह की तस्वीर, यहां जूते-चप्पल, पार्टी के झंडे लोगों का सामान पड़ा है।
सड़क किनारे पड़े जूते-चप्पलों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रैली के दौरान भीड़ कितनी थी।
सड़क किनारे पड़े जूते-चप्पलों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रैली के दौरान भीड़ कितनी थी।

तमिलनाडु का छोटा-सा कस्बा करूर, जहां हादसा हुआ

6 कारण, जिनकी वजह से 41 लोगों की जान गई

  1. एक्टर विजय तय वक्त से करीब 6 घंटे की देरी से करूर पहुंचे, जिससे उन्हें देखने के लिए बहुत भारी भीड़ जमा हो गई।
  2. शाम 7.45 बजे के करीब कुछ लोग विजय की बस की तरफ बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ के हालात बन गए।
  3. धक्का-मुक्की में कई लोग बेहोश हो गए। कई लोगों को गर्मी और भीड़ की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
  4. भगदड़ में कई बच्चे परिवार से बिछड़ गए, कई भीड़ में दब गए, लोग उन्हें कुचलते चले गए।
  5. विजय के मंच के पास बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए न पुलिस मौजूद थी, न वॉलंटियर्स। नतीजतन भीड़ बेकाबू हो गई।
  6. प्रशासन को 30 हजार लोगों के आने का अनुमान था, लेकिन 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। इतनी भीड़ संभालने के इंतजाम नहीं थे।

तमिलनाडु सरकार ने जांच कमीशन बनाया

  1. मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस हादसे की जांच के लिए जस्टिस अरुणा जगदीसन की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया।
  2. स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को 10‑10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। वहीं, घायलों को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
  3. CM स्टालिन देर रात को ही करूर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
CM स्टालिन शनिवार देर रात चेन्नई से करूर पहुंचे। उन्होंने हॉस्पिटल जाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और परिजन से मुलाकात की है।

सेलिब्रिटी के कारण भगदड़ की पिछली 4 घटनाएं…

बेंगलुरु भगदड़- 4 जुलाई 2025 को IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली खिताबी जीत के जश्न हो रहा था। विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ी को देखने के लिए भीड़ जमा हुई। इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

4 जुलाई को हुई बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

हैदराबाद भगदड़- अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर 2024 की रात हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंच गए थे। वह वहां अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के लिए गए थे। अल्लू अर्जुन को देख थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई। इसमें भगदड़ में महिला की मौत हुई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ था।

हैदराबाद में 4 दिसंबर की रात आरटीसी एक्स रोड्स पर एक्टर अलु अर्जुन पहुंचे थे। इसके बाद भगदड़ मच गई।

कोट्टाराकारा भगदड़- 4 अगस्त 2018 को केरल के कोट्टाराकारा में एक्टर दुलकर सलमान के मॉल इनॉगरेशन पर भारी भीड़ उमड़ी। भगदड़ मचने से एक व्यक्ति की मौत हुई।

एक्टर दुलकर सलमान 4 अगस्त 2018 को केरल के कोट्टाराकारा पहुंचे, यहां भगदड़ मचने से एक व्यक्ति की मौत हुई।

नानकरामगुडा भगदड़- 17 मार्च 2013 को तेलंगाना के नानकरामगुडा में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एक फिल्म का म्यूजिक रिलीज प्रोग्राम में भगदड़ मच गई। इसमें एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई।

तेलंगाना के नानकरामगुडा में 2013 में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एक फिल्म का म्यूजिक रिलीज प्रोग्राम में भगदड़ मच गई थी।

एक्टर विजय और उनकी पार्टी के बारे में जानिए

2 फरवरी को पार्टी लॉन्च की थी

एक्टर विजय ने 2 फरवरी, 2024 को अपनी पार्टी TVK लॉन्च की और 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की। उन्होंने 22 अगस्त, 2024 को पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था। चुनाव आयोग ने 8 सितंबर, 2024 को उनकी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी थी।

विजय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे। 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली ‘थलपति 69’ उनकी आखिरी फिल्म होगी। वे अगले साल चुनाव के चलते राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024