Headlines

घुसपैठियों को बाहर करने वाला चुनाव है’:अररिया में शाह बोले-लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा, दो तिहाई बहुमत से बनेगी NDA की सरकार

‘घुसपैठियों को बाहर करने वाला चुनाव है’:अररिया में शाह बोले-लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा, दो तिहाई बहुमत से बनेगी NDA की सरकार

समस्तीपुर1 घंटे पहले

अमित शाह ने शनिवार को अररिया में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मालिक कहा। अमित शाह ने कहा कि, ‘सभी दल नेताओं के आधार पर चुनाव जीतते हैं सिर्फ हमारी पार्टी ऐसी है कि जिसको चुनाव जिताने का दम नेताओं में नहीं कार्यकर्ताओं में होता है।

शाह ने घोटालों को लेकर लालू परिवार पर निशाना साधा। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को घुसपैठियों के लिए यात्रा बताया। गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं से किशनगंज जिताने की अपील की। कहा कि इस बार 160 से ज्यादा सीटें जीतकर हम दिवाली मनाएंगे।

अमित शाह की 5 बड़ी बातें

  • वोटर अधिकार यात्रा पर निशाना: राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, बिहार क्या, कहीं भी यात्रा निकाल लो, भाजपा का संकल्प है कि हम एक-एक घुसपैठिए को बाहर करेंगे। राहुल बाबा और लालू की पार्टियां घुसपैठियों को बचाना चाहती हैं, और हम घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहते हैं।
  • घोटालों को लेकर लालू परिवार पर बरसे: लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा, ढेर सारे घोटाले किए, और कांग्रेस ने भी देश को लूटा। पिछले 11 सालों से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है, और हमारे विरोधी हम पर एक पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाए हैं।
  • इस बार 4 दिवाली मनाएंगे: बिहार वालों को इस बार 4 दिवाली मनानी है। पहली दिवाली राम जब अयोध्या लौटेंगे उस दिन होगी। दूसरी दिवाली कल ही मोदी जी ने जीविका दीदियों के खातों में 10-10 हजार देकर मना दी। तीसरी दिवाली GST में 350 चीजों के दाम घटाकर मना दी। चौथी दिवाली 160 से ज्यादा सीटों के साथ NDA सरकार बनाकर मनाएंगे।
  • जंगलराज की याद दिलाई: शाह ने कहा कि हमें राजद वाला जंगलराज वापस नहीं लाने देना है। नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था सुधरी है। पहले के बिहार और आज के बिहार में जमीन आसमान का अंतर है।
  • सरकार की उपलब्धि गिनाईं: PM मोदी ने पूर्णिया की धरती से ही मखाना बोर्ड की घोषणा की। भागलपुर में विद्घुत संयंत्र का शिलान्यास किया। पूर्णिया में एयरपोर्ट दिया। बिहटा के अलावा 6 एयरपोर्ट और बनाएंगे। कोसी लिंक परियोजना की घोषणा की है, जिससे कोशी क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की समस्या से राहत मिलेगी। इन लोगों (राजद और कांग्रेस) ने कुछ काम नहीं किया। बिहार में NDA सरकार ने सामाजिक पेंशन को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए किया है।

बिहार से घुसपैठियों को निकालने का चुनाव है

अमित शाह ने कहा कि, ‘राहुल गांधी चाहते हैं कि घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिले। सीमांचल वालों बताओं घुसपैठियों का वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या। राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, बिहार और देश से चुन-चुनकर घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। यह चुनाव बिहार से घुसपैठियों को बाहर निकालने का चुनाव हैं।

पीएम मोदी ने पूर्णिया की धरती से ही मखाना बोर्ड की घोषणा की। भागलपुर में विद्घुत संयंत्र का शिलान्यास किया। पूर्णिया में एयरपोर्ट दिया। बिहटा के अलावा 6 एयरपोर्ट और बनाएंगे। कोशी लिंक परियोजना की घोषणा की है, जिससे कोशी क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की समस्या से राहत मिलेंगी। इन लोगों (राजद और कांग्रेस) ने कुछ काम नहीं किया। बिहार में NDA सरकार ने सामाजिक पेंशन को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए किया है।’

अररिया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इससे पहले उन्होंने समस्तीपुर में नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। सरायरंजन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में डेढ़ घंटे मीटिंग चली। बैठक में समस्तीपुर के अलावा मधुबनी, झंझारपुर, बेगूसराय और खगड़िया समेत 8 जिलों के नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां शाह ने उन्हें चुनावी तैयारियों को लेकर टिप्स दिए।

पटना में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का नया मंत्र

इससे पहले शुक्रवार काे भाजपा प्रवासी प्रभारी की बैठक में अमित शाह ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का नया मंत्र – ट्रिपल M दिया है। ट्रिपल M यानी महिला, मोदी और मंदिर दिया। कहा- महिला परिवार की केंद्र बिंदु हैं। हर महिला से मुलाकात कर भाजपा और NDA के कार्यों की जानकारी दें।

पटना के भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में शाह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हमारा लक्ष्य 225 सीटों पर जीत हासिल करना है। ऐसे में प्रत्येक सीट पर कम से कम 225 बार जनसंपर्क करें। लोगों से मुलाकात करें। उनकी बातें सुनें और अपनी बातें कहें। जाति, धर्म, विचारधारा से अलग होकर लोगों से संपर्क करें। केवल एक ही लक्ष्य है- हर हाल में 225 सीटों पर जीत दर्ज करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024