Headlines

महाराष्ट्र-ओडिशा और केरल में लौटते मानसून से भारी बारिश:तिरुवनंतपुरम में स्कूल-कॉलेज बंद; हैदराबाद में खराब मौसम से 3 फ्लाइट डायवर्ट

महाराष्ट्र-ओडिशा और केरल में लौटते मानसून से भारी बारिश:तिरुवनंतपुरम में स्कूल-कॉलेज बंद; हैदराबाद में खराब मौसम से 3 फ्लाइट डायवर्ट

नई दिल्ली/चंडीगढ़/भोपाल/लखनऊ3 घंटे पहले

उत्तर भारत के राज्यों से लौट रहा मानसून इन दिनाें दक्षिणी राज्यों में एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पाथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तिरुवनंतपुरम में स्कूल-कॉलेज बंद हैं।

हैदराबाद में खराब मौसम के कारण 3 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ीं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भी भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं।

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम से 28 सितंबर तक महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। ओडिशा में 18 जिले हाई अलर्ट पर हैं।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में मानसून विदा हो चुका है। गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों से अभी मानसून बाकी है।

मध्यप्रदेश से अगले 48 घंटों में मानसून सीजन खत्म हो सकता है। मानसून के महाराष्ट्र से 5 अक्टूबर से पहले लौटने की उम्मीद नहीं है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में बाढ़ उतरने के बाद घाटों और नदी तटों पर सीढ़ियों पर कीचड़ जमा है।

राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें…

देशभर से जुड़े मौसम के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

12:48 PM26 सितम्बर 2025

हैदराबाद: शंकर नगर में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा

12:00 PM26 सितम्बर 2025

मराठवाड़ा: 8 जिलों के बारिश प्रभावित किसानों को 1500 करोड़ की मदद

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में इस साल मई से अगस्त के बीच भारी बारिश के कारण फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को सहायता राशि वितरित करने के लिए 1,500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। मराठवाड़ा के आठ जिलों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ आई थी, और फसल नुकसान का आकलन करने का काम अभी चल रहा है।

20 सितंबर से मराठवाड़ा में भारी बारिश और उफनती नदियों ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है, जिसमें 9 लोगों की जान जा चुकी है। बाढ़ ने राज्य के कुछ हिस्सों, खासकर मराठवाड़ा क्षेत्र में लाखों एकड़ में लगी फसलों को नष्ट कर दिया है।

11:23 AM26 सितम्बर 2025

केरल: तिरुवनंतपुर में भारी बारिश, सड़कों पर 2 फीट तक पानी

10:59 AM26 सितम्बर 2025

तेलंगाना: साइबराबाद पुलिस की सलाह- IT कंपनी वर्क फ्रॉम होम दें

साइबराबाद पुलिस ने शुक्रवार को आईटी कंपनियों को एक सलाह जारी की है कि वे अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम करने दें ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके। मौसम विभाग ने तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, महबूबाबाद, वारंगल, हनुमाकोंडा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

10:29 AM26 सितम्बर 2025

बिहार: 13 जिलों में अलर्ट:40KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

बिहार के 13 जिलों में शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। यलो अलर्ट वाले जिलों में अगले दो दिनों तक रुक-रुककर तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान 40KM/H की रफ्तार से हवा चलेगी। बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया एक्टिव है, जिसका असर बिहार के ऊपर पड़ रहा है। यही कारण है कि राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024